Festival Posters

बड़ी खबर, अब 30 जून तक भर सकेंगे जीएसटी वार्षिक रिटर्न

Webdunia
शनिवार, 22 दिसंबर 2018 (23:50 IST)
नई दिल्ली। जीएसटी परिषद ने फॉर्म जीएसटीआर 9, फॉर्म जीएसटीआर 9 ए और फॉर्म जीएसटीआर 9 सी को वित्त वर्ष 2017-18 के लिए वार्षिक रिटर्न भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जून 2019 करने के साथ ही नया रिटर्न फाइलिंग सिस्टम अगले वर्ष एक अप्रैल से परीक्षण के तौर पर लागू करने और जुलाई 2017 से सितंबर 2018 तक के जीएसटी रिटर्न को बगैर किसी विलंब शुल्क के 31 दिसंबर तक भरने की छूट देने का निर्णय लिया है।
 
 
वित्तमंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में शनिवार को यहां हुई परिषद की 31वीं बैठक में ये सिफारिशें की गईं। जेटली ने बाद में कहा कि कर के लिए अब एक ही कैश बहीखाता को मानने की सिफारिश की गई है। जीएसटीएन और अकाउंटिंग प्राधिकरण के साथ सलाह-मशविरा से इसको लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्यों द्वारा रिफंड की प्रक्रिया को सरल बनाते हुए इसके लिए एकल प्राधिकरण बनाने को भी मंजूरी दी गई है और अभी इसको पायलट के तौर पर लागू किया जाएगा और उसके परिणाम के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि 1 जुलाई 2019 से नया रिटर्न फाइलिंग सिस्टम काम करने लगेगा लेकिन पहले इसका परीक्षण किया जाएगा और 1 जुलाई 2019 से इसको अनिवार्य कर दिया जाएगा। जीएसटी के लागू होने से लेकर इस वर्ष सितंबर तक के लिए 31 दिसंबर 2018 तक जीएसटी रिटर्न भरने वालों को कोई विलंब शुल्क नहीं वसूला जाएगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

अगला लेख