अरुण जेटली ने बताए जीएसटी के फायदे

Webdunia
गुरुवार, 4 अगस्त 2016 (18:29 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि पूरे देश में एक समान अप्रत्यक्ष कर तंत्र बनाने एवं देश को एक बाजार बनाने के उद्देश्य से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के लागू होने से महंगाई नहीं बढ़ेगी और धीरे-धीरे कर की दरें कम होंगी।
जेटली ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू करने के लिए आवश्यक 122वां संविधान संशोधन विधेयक को कल रात राज्यसभा से सर्वसम्मति से पारित किए जाने पर आज यहां संवाददाताओं से कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस विधेयक के राज्यसभा से पारित किए जाने पर यहां कहा कि देश में अप्रत्यक्ष कर सुधार की दिशा में कल का दिन ऐतिहासिक था जब भारतीय राजनीति की परिपक्वता देखने को मिली। एक दल (अन्नाद्रमुक) को छोड़कर सभी दलों ने सर्वसम्मति से इस विधेयक का समर्थन किया। 
 
उन्होंने कहा कि इस विधेयक में कुछ संशोधन किए जाने के मद्देजनर इसे फिर से लोकसभा में पेश किया जाना है और इसके लिए लोकसभा को नोटिस दिया गया है। उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत राज्य विधानसभाओं से इस विधेयक को मंजूरी मिलने पर संसद के अगले सत्र में केंद्रीय जीएसटी और अंतरराज्यीय जीएसटी विधेयक पेश करने की पूरी कोशिश की जाएगी।
 
केंद्रीय जीएसटी और अंतरराज्यीय जीएसटी विधेयकों को धन विधेयक की बजाय वित्त विधेयक के रूप में पेश किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इन विधेयको को जीएसटी परिषद् तैयार करेगी और विधेयकों को संविधान के तहत पेश किया जाएगा। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

अगला लेख