जीएसटी परिषद की बैठक आज, सस्ते हो सकते हैं टीवी, फ्रीज, इलेक्ट्रिक वाहन समेत कई सामान

Webdunia
शुक्रवार, 21 जून 2019 (09:15 IST)
नई दिल्ली। जीएसटी परिषद की शुक्रवार को होने वाली बैठक में सरकार उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दे सकती है। बैठक में टीवी, फ्रीज, इलेक्ट्रिक वाहन, एसी, सीमेंट जैसे उत्पादों पर जीएसटी दर को घटाया जा सकता है। सरकार के इस फैसले से यह वस्तुएं सस्ती हो सकती है।
 
बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। इसमें कई वस्तुओं को 28 फीसदी के स्लैब से बाहर किया जा सकता है। बैठक में आज हर राज्य में GST अपीलेट ट्रिब्यूनल के गठन पर भी विचार संभव है। 
 
इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर पर 12 के बजाए 5 फीसदी GST करने पर विचार किया जा सकता है। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर जीएसटी घटाने पर विचार हो सकता है। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने बड़ी स्क्रीन वाले टीवी सेट, एयर कंडिशनर (एसी) और रेफ्रिजरेटर पर जीएसटी की दर को घटाकर 12 फीसदी करने की मांग की है। अभी 32 इंच से अधिक स्क्रीन आकार के टीवी पर 28 फीसदी और 32 इंच या इससे कम आकार के टीवी पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है।
 
बैठक में टैक्स चोरी रोकने के लिए सालाना 50 करोड़ रुपए से अधिक टर्नओवर वाले कारोबारियों के लिए ई इनवॉइस अनिवार्य करने पर भी विचार किया जा सकता है। साथ ही मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में ई टिकट अनिवार्य हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

अगला लेख