GST के 1,278 करोड़ रुपए के फर्जी बिलों के गोरखधंधे का भंडाफोड़, 1 गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020 (00:15 IST)
नई दिल्ली। माल एवं सेवाकर (GST) अधिकारियों ने फर्जी बिल बनाने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। इस अवैध धंधे में 1,278 करोड़ रुपए के फर्जी बिल बनाने का मामला सामने आया है जिनके जरिए अवैध रूप से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा किया गया। इस मामले में 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी है।
 
मंत्रालय द्वारा जारी वक्तव्य में कहा गया है कि खुफिया सूचना के आधार पर केन्द्रीय माल एवं सेवाकर (सीजीएसटी) के कर अपवंचना- रोधी शाखा के अधिकारियों ने इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने के लिए फर्जी बिल बनाने के एक बड़े गोरखधंधे को पकड़ा। यह कार्रवाई सीजीएसटी, आयुक्तालय, दिल्ली (पूर्वी) के तहत की गई। इसमें 1,278 करोड़ रुपए (अनुमानित) के फर्जी बिलों के जरिए अवैध आईटीसी हथियाने की चाल सामने आई है।
 
यह काम 5 अलग अलग फर्जी कंपनियां बनाकर किया जा रहा था। इसमें 137 करोड़ रुपए के आईटीसी पाने की चाल थी। सरकारी खजाने को चूना लगाने वाले इन लोगों की पहचान के लिये जीएसटी अधिकारियों ने दिल्ली और हरियाणा में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।
 
इस पूरे गोरखधंधे में सब कुछ नकलद होता है। फर्जी कंपनियां नकली बिल बनाती है। कोई माल भेजे बिना ही फर्जी ई-वे बिल भी तैयार किये जाते हैं और उसके बाद सरकार से आईटीसी का दावा किया जाता है। जीएसटी के तहत कच्चे माल और दूसरी खरीद पर दिए गए कर की वापसी होती है।
 
बताया जा रहा है कि इस पूरे गोरखधंधे के पीछे आशीष अग्रवाल नाम के एक व्यक्ति का दिमाग चल रहा था। उसे सीजीएसटी कानून की धारा 132 के तहत 29 अक्टूबर को गिरफ्तार कर ट्रांजिट न्याययिक हिरासत में दे दिया गया है।
 
वक्तव्य में कहा गया है कि फर्जी बिल बनाने की इस प्रक्रिया में शुरुआती लाभार्थी कंपनी मैसस माया इंपेक्स रही जो कि अग्रवाल की 66 वर्षीय मां के नाम पर पंजीकृत है।

इस कंपनी के जरिए फर्जी तरीके से 77 करोड़ रुपए के आईटीसी हस्तांतरित किए गए। इसमें कई प्रमुख कंपनियों के नाम पर घी, दूध पाउडर की आपूर्ति की नकली बिक्री दिखाई गई है। अब तक 7 करोड़ रुपए से अधिक के अमान्य आईटीसी की वसूली हो चुकी है और आगे की जांच चल रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के कुख्यात ईरानी गिरोह के 3 सदस्य बुलंदशहर में गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर

ममता बनर्जी वोटर लिस्‍ट की जांच पर क्‍यों आगबबूला हुईं, बोलीं- EC बैक डोर से NRC लागू करना चाह रहा

मंत्री नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट, जानिए क्‍या है मामला...

क्या दोपहिया वाहनों पर भी लगेगा टोल टैक्स, नितिन गडकरी ने बताई सचाई

अगला लेख