Hanuman Chalisa

जीएसटी में बदलाव, इनपुट क्रेडिट लेने वालों को हुआ यह फायदा...

Webdunia
शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 (07:24 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने गुरुवार को जीएसटी व्यवस्था में बदलाव के दौरान इनपुट कर क्रेडिट लेने वाले करदाताओं को कुछ राहत देते हुए कर रिटर्न दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का और समय दे दिया है। अब ये करदाता 28 अगस्त तक कर रिटर्न दाखिल कर पाएंगे।
 
जीएसटी व्यवस्था में कारोबारियों को जुलाई के लिए अपना पहला रिटर्न जीएसटीआर 3बी जीएसटी नेटवर्क पर 20 अगस्त तक दाखिल करना है। रिटर्न दाखिल करने की शुरुआत पांच अगस्त से हो गई है।
 
वित्त मंत्रालय ने उन इकाइयों को कुछ राहत देने की घोषणा जो इस नई व्यवस्था में बदलाव के दौर के इनपुट कर क्रेडिट का दावा करेंगी। इन इकाइयों को स्व आकलन के आधार पर 20 अगस्त तक कर जमा कराना होगा। लेकिन उन्हें अपना रिटर्न 28 अगस्त तक दाखिल करना होगा।
 
मंत्रालय ने कहा कि बदलाव के दौरान इनपुट कर क्रेडिट नहीं लेने वाले करदाताओं को फार्म 3बी में अनिवार्य रूप से अपना कर और रिटर्न 20 अगस्त से पहले जमा कराना होगा। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janata Party की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर किया यह बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत को भी तैयार

MP में जल्द लागू होगा UCC! CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मानसून सत्र से पहले होगी शुरुआत

Delhi fire : दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण आग, 21 लोगों की मौत, होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार

CM मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार में करेंगे सफर, 500 KM रेंज वाली EV से दिया ‘विकसित भारत 2047’ का संदेश

Surya Chauhan Murder Case : सूर्या चौहान की हत्या में शामिल 5वां आरोपी गिरफ्तार, गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

अगला लेख