Hanuman Chalisa

प्रणब और मोदी के संबोधन से होगी जीएसटी की शुरुआत

Webdunia
मंगलवार, 20 जून 2017 (14:07 IST)
नई दिल्ली। ऐतिहासिक वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लांच करने के लिए आयोजित समारोह को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।
 
जीएसटी 1 जुलाई से लागू किया जाना है। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को यहां बताया कि संसद के केंद्रीय कक्ष में 30 जून की आधी रात को समारोह का आयोजन होगा। इसमें मुखर्जी और मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह और एचडी देवगौड़ा भी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति समारोह को संबोधित करेंगे।
 
जेटली ने कहा कि सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, जीएसटी परिषद और अधिकार प्राप्त समिति के सदस्यों तथा सभी सांसदों को आमंत्रण भेजा गया है। इनके अलावा जीएसटी परिषद और जीएसटी को मूर्त रूप देने में सहयोग करने वाले सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि केरल और जम्मू-कश्मीर के अलावा सभी राज्यों ने जीएसटी से जुड़े (राज्य जीएसटी) विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी है। केरल विधानसभा द्वारा इसी सप्ताह इसे पारित किए जाने की उम्मीद है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

अगला लेख