Hanuman Chalisa

14 लाख इकाइयों ने दाखिल नहीं किया जीएसटीआर-एक

Webdunia
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (07:56 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने करीब 14 लाख इकाइयों से जुलाई महीने का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का अंतिम रिटर्न मंगलवार तक दाखिल करने को कहा है। इसके साथ ही सरकार ने स्पष्ट किया है कि अंतिम रिटर्न दाखिल करने की 10 अक्टूबर की तारीख को और नहीं बढ़ाया जाएगा।
 
सोमवार शाम सात बजे तक 39 लाख कंपनियों या कारोबारियों ने अपना अंतिम रिटर्न जीएसटीआर-एक जमा कराया था। कुल 53 लाख इकाइयों को जीएसटीआर-एक दाखिल करना है।
 
जीएसटी नेटवर्क ने रिटर्न दाखिल न करने वाली इकाइयों को एसएमएस और ईमेल भेजकर दो बार रिटर्न दाखिल करने को कहा है।
 
वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा, 'पहले ही दो महीने का विस्तार दिया जा चुका है। अब करदाताओं को जुलाई के लिए जीएसटीआर-एक रिटर्न दाखिल करने के लिए और विस्तार नहीं दिया जाएगा।'
 
मंत्रालय ने कहा कि ऐसे करदाता जिन्होंने जुलाई के लिए जीएसटीआर-एक दाखिल नहीं किया है उन्हें सलाह दी जाती है कि वे तत्काल इसे दाखिल करें।
 
कोई भी कारोबारी जैसे ही जीएसटीआर-एक रिटर्न 10 अक्तूबर तक दाखिल करता है उसके खरीदार की जीएसटीआर-दो ए वाली प्रविष्टियां स्वत: ही सामने आ जाएंगी। खरीदार जरूरी होने पर अपने जीएसटीआर-दो को संशोधन के बाद अंतिम रूप दें और इनपुट कर क्रेडिट की सुविधा लें। यदि करदाता 10 अक्टूबर तक जीएसटीआर-एक दाखिल नहीं करते हैं तो खरीदार को आईटीसी लेने में दिक्कत आ सकती है।
 
मंत्रालय ने कहा है कि माल अथवा सेवाओं के सभी आपूर्तिकर्ता विशेषतौर से बिजनेस से बिजनेस खरीदारी करने वाले अपनी बिक्री के ब्यौरे को जीएसटीआर- एक में भरकर तय तिथि में भेज दें ताकि उनके खरीदार को इनपुट क्रेडिट में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

100 साल पहले ही अमेरिका की सड़कों पर दौड़ रही थीं इलेक्ट्रिक कारें (EV), कैसे गायब हो गईं? चौंकाने वाला सच

चॉकलेट केबिन चलाने वाली महिला बनीं वडोदरा की नई मेयर! गीता बेन मकवाना की प्रेरणादायक कहानी जीत लेगी आपका दिल

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

यूपी में जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

हमीरपुर में बेतवा नदी पर गिरा निर्माणाधीन पुल, आंधी-तूफान के बीच मलबे में दबे मजदूर, 6 की मौत

अगला लेख