Hanuman Chalisa

चुनाव आयोग की सफाई, इसलिए नहीं हुए गुजरात, हिमाचल में साथ-साथ चुनाव

Webdunia
बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 (16:11 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात विधानसभा के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा न किए जाने पर बुधवार को सफाई देते हुए कहा कि उसने गुजरात में आई भयंकर बाढ़ और राहत कार्यों को देखते हुए इस राज्य के चुनाव की घोषणा अब की है।
 
मुख्य चुनाव आयुक्त एके जोति ने में गुजरात विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए पत्रकारों के सवालों की बौछार के जवाब में यह सफाई दी। 
 
पत्रकारों ने जोति से जब बार-बार यह सवाल पूछा कि आयोग ने हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात के चुनाव की घोषणा क्यों नहीं की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई बड़ी योजनाओं की घोषणा करने का मौका क्यों दिया तो ज्योति ने कहा कि गुजरात के सात जिलों में भयंकर बाढ़ आई थी, जिसमें 229 लोगों की मौत हो गई थी। 
 
बाढ़ प्रभावित इन जिलों मे राहत कार्य भी पूरा नहीं हुआ था और किसानों को मुआवजा देने का काम चल रहा था एवं बाढ़ में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का काम भी चल रहा था इसलिए आयोग ने दोनों राज्यों के चुनाव की घोषणा एक साथ नहीं की।
 
उन्होंने अपनी इस दलील के समर्थन में गुजरात के मुख्य सचिव के दो पत्रों का हवाला भी दिया जो आयोग को 22 सितंबर और दो अक्टूबर को लिखे गए थे। इन पत्रों में मुख्य सचिव ने आयोग से अनुरोध किया था कि राहत कार्यों को पूरा करने के लिए थोड़ा और समय दिया जाए। 
 
यह कहे जाने पर कि गुजरात के राहत आयुक्त ने तो आयोग को इस संबंध में कोई पत्र नहीं लिखा था और न ही उसने समय देने का कोई अनुरोध किया था तो फिर आयोग ने राज्य सरकार को समय क्यों दिया, जोति ने कहा कि हम गुजरात के मुख्य सचिव की बात को आधिकारिक वक्तव्य मानते हैं।
 
मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह भी कहा कि राहत कार्यों के जारी रहने से नगर निगम, पंचायत और जिला प्रशासन के अधिकारी इस कार्य में व्यस्त थे इसलिए गुजरात का चुनाव पहले नहीं कराया जा सकता था। आयोग को चुनाव कराने के लिए राज्य सरकार के कर्मचारियों की ही जरूरत पड़ती है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

India Nepal Border : नेपाल के PM बालेन शाह को भारत का जवाब, RSP के अध्यक्ष रवि लामिछाने की यात्रा पर MEA ने क्या कहा

मां आरोग्य मित्र एवं आशा केंद्र कार्यक्रम से जुड़ी महिलाओं को बिना ब्याज मिलेगा ऋण, मेरठ पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी पहल

सुरक्षा के नाम पर इस बार भी अमरनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा रद्द

उत्तर प्रदेश में पोषण से कुपोषण पर वार, योगी सरकार की पौष्टिक थाली से मजबूत हो रही नई पीढ़ी

अगला लेख