राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव (2021) के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

Webdunia
गुरुवार, 23 सितम्बर 2021 (13:24 IST)
नई दिल्ली, विज्ञान प्रसार, जो केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय का एक स्वायत्त संस्थान है, ने गुजरात साइंस सिटी, अहमदाबाद में 01 दिसंबर से 05 दिसंबर 2021 तक आयोजित होने वाले 11वें राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव के लिए प्रविष्टियां मंगायी हैं।

इस पांच दिवसीय फिल्म समारोह की विषयवस्तु मुख्य रूप से ‘पिछले 75 वर्षों में वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास’, ‘पर्यावरण एवं संधारणीयता’, और ‘महामारी के दौरान विज्ञान’ पर केंद्रित है।

जबकि, उप-विषयों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, ऊर्जा, पर्यावरण, जल, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, जीवनी, उभरता विज्ञान, कृषि, पारंपरिक ज्ञान और विज्ञान के इतिहास सहित कई मुद्दों को शामिल किया जाएगा।
इस विज्ञान फिल्म महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कोटियों में चुनी हुई उत्कृष्ट फिल्मों को कुल 18 लाख रुपये के विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें बीवर अवार्ड्स, टेक्निकल एक्सीलेंस अवार्ड्स, स्पेशल जूरी अवार्ड्स, पूनम चौरसिया मेमोरियल अवार्ड और डेस्टिनेशन गुजरात अवार्ड्स शामिल हैं।

महोत्सव में विभिन्न श्रेणियों के तहत वृत्तचित्र, डॉक्यू-ड्रामा, एनीमेशन और फिक्शन/ साइंस फिक्शन फिल्में शामिल और प्रदर्शित होंगी। अन्य बातों के अलावा, विज्ञान फिल्म निर्माण पर कार्यशालाएं, पैनल चर्चा और गोलमेज बैठकें होंगी। वैज्ञानिक, विज्ञान संचारक और फिल्म निर्माता एक ही मंच पर उपलब्ध होंगे। प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर 2021 है।

विज्ञान प्रसार गुजरात साइंस ऐंड टेक्नोलॉजी काउंसिल और गुजरात साइंस सिटी के सहयोग से सिनेमा के माध्यम से विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। विज्ञान फिल्म महोत्सव से संबंधित अधिक जानकारी विज्ञान प्रसार की वेबसाइट www.vigyanprasar.gov.in पर मिल सकती है।(इंडिया साइंस वायर)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

सभी देखें

नवीनतम

Raja Raghuvanshi murder case : राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, मेघालय पुलिस को सोनम की ट्रांजिट रिमांड, केस से जुड़े बड़े अपडेट

शांति वार्ता के बीच रूस का यूक्रेन पर एक रात में सबसे भीषण हमला, 500 ड्रोनों से की बमबारी

शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान टली, अब 11 जून को होगी Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग, जानिए क्या है कारण

फिर बातचीत के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, भारत की दोटूक, सिंधु जल संधि पर नहीं होगी कोई बात

Chardham Yatra : दुर्घटनाओं के बाद DGCA ने उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर सेवाओं के ऑडिट का दिया आदेश

अगला लेख