Hanuman Chalisa

गुर्जर आंदोलन पांचवें दिन भी जारी, किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं

Webdunia
मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019 (15:06 IST)
जयपुर। राजस्थान में गुर्जरों का आरक्षण के लिए आंदोलन मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। इस आंदोलन के चलते गुर्जर बहुल जिलों में कई रेल व सड़क मार्ग बंद हैं। अनेक ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं या उनके मार्ग में बदलाव किया गया है। हालांकि रविवार के बाद किसी तरह की अप्रिय घटना का समाचार नहीं है।

गुर्जर नेता विजय बैंसला के अनुसार सरकार की ओर से बातचीत या संवाद का कोई नया संदेश नहीं आया है और गुर्जर समाज का आंदोलन जारी है। उन्होंने कहा, धरने पर बैठे हैं और धरना जारी रहेगा। सरकार की ओर से शनिवार के बाद कोई संदेश नहीं है।

पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) एमएल लाठर ने बताया कि आंदोलनकारियों ने चाकसू में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 को भी मंगलवार को जाम कर दिया। आंदोलनकारी दौसा जिले में सिकंदरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर चुके हैं। इसके साथ ही नैनवा (बूंदी), बुंडला (करौली) व मलारना में भी सड़क मार्ग अवरुद्ध है। टोंक जिले में कोटा जयपुर राजमार्ग को बनास पुलिया पर, लालसोट गंगापुर करौली राजमार्ग पर भी जाम किया गया है।

रेलवे ने आंदोलन के कारण कई और रेलगाड़ियों को रद्द किया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को तीन ट्रेनें रद्द की गईं जिनमें हजरत निजामुद्दीन-अहमदाबाद, हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर व उदयुपर- हजरत निजामुद्दीन ट्रेनें शामिल हैं। इसी तरह दो और ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

उल्लेखनीय है कि गुर्जर नेता राज्य में सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्‍थानों में प्रवेश के लिए 5 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर शुक्रवार शाम को सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर में रेल पटरी पर बैठ गए। गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला व उनके समर्थक यहीं जमे हैं।

गुर्जर समाज सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्‍थानों में प्रवेश के लिए गुर्जर, रायका रेबारी, गडिया, लुहार, बंजारा और गड़रिया समाज के लोगों को 5 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहा है। फिलहाल अन्‍य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के अतिरिक्‍त 50 प्रतिशत की कानूनी सीमा में गुर्जरों को अति पिछड़ा श्रेणी के तहत एक प्रतिशत आरक्षण अलग से मिल रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: सस्ता हुआ कच्चा तेल, 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे, बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

Top News: पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, नौतपा शुरू; पीएम मोदी को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर भारी उछाल: दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार, जानें 11 दिन में कितने बढ़े दाम?

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

अगला लेख