डेरा प्रमुख मामला : पंजाब, हरियाणा में फ्लैग मार्च

Webdunia
मंगलवार, 22 अगस्त 2017 (22:36 IST)
चंडीगढ़। सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ चल रहे यौन शोषण मामले में अदालत के आगामी फैसले के मद्देनजर हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला।
 
अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों राज्यों में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ), रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एससबी) ने फ्लैग मार्च निकाला।
 
पंचकूला अदालत द्वारा आगामी 25 अगस्त को फैसला सुनाए जाने के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, अदालत के आदेश के मद्देनजर यह सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं कि कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगड़े। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि लोगों को अदालत का फैसला स्वीकार करना चाहिए।
 
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी आज राज्य पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया तथा सभी पुलिसकर्मियों को चौकन्ना रहने का निर्देश दिया।
 
अमरिंदर ने कहा, पुलिस महानिदेशक को संवदेनशील क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए पंजाब सरकार का हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री ने स्थिति के आकलन के लिए राज्य के शीर्ष सुरक्षा, खुफिया और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठकें की हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अफवाह फैलाने वालों, भड़काऊ बयान देने वालों और किसी तरह की परेशानी खड़ी करने वालों से सख्ती से निपटें।
 
हालांकि दोनों राज्यों में कई स्थानों पर डेरा अनुयायी डेरा डाले हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब, हरियाणा और केंद्रशासित क्षेत्र चंडीगढ़ में आरएएफ की छह-छह कंपनियां तैनात की गई हैं।
 
पंजाब को जहां केंद्रीय बलों की 75 कंपनियां मिली हैं, वहीं हरियाणा को 35 कंपनियां मिली हैं। हरियाणा सरकार ने केंद्र से और केंद्रीय बलों की मांग की है। (भाषा)
 

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में होगा रतलाम RISE 2025 कॉन्क्लेव का आयोजन

क्‍या है दुनिया का ट्रेड रूट hormuz strait, अगर ईरान ने लॉक कर दिया तो बंद हो जाएगा भारत और दुनिया का तेल

ईरान-इजराइल की जंग से क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

गुजरात उपचुनाव में भाजपा को लग सकता है झटका, बंगाल में टीएमसी को बढ़त

UP : खाकी वर्दी के साथ खोटा काम, मनचले को पुलिस ने सिखाया सबक

अगला लेख