shiv chalisa

भयावह दृश्यों ने बयां की ट्रेन हादसे की भीषणता

Webdunia
मंगलवार, 22 अगस्त 2017 (22:17 IST)
मुजफ्फरनगर (उप्र)। खतौली में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के निशान भले ही धीरे-धीरे मिट जाएंगे, लेकिन उस ट्रेन में यात्रा करने वाले और घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों के जहन में हादसे की खौफनाक यादें सदा रहेंगी, जब पटरी से उतरे डिब्बों में से एक डिब्बा एक घर में घुस गया, राहतकर्मियों को डिब्बों में फंसे शवों को निकालने के लिए घंटों जूझना पड़ा और क्षतिग्रस्त हुए डिब्बों को हाई-टेक क्रेनों ने उठाया गया।
 
शनिवार की शाम मनोज बालियान और उनके परिवार के सदस्य अपने घर पर थे कि उन्होंने जोरदार आवाज सुनी। उन्होंने देखा कि ट्रेन का एक डिब्बा हवा में उछल गया और यह किसी बड़े प्रक्षपेक की तरह तेजी से उनके घर की तरफ बढ़ा।
 
उन्होंने कहा कि हम मुख्य द्वार के पास बैठे थे। हम अंदर की तरफ भागे। डिब्बा हमारे मकान के आगे वाले हिस्से से टकरा गया और वह हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यदि डिब्बा अंदर घुस जाता या छत से टकरा जाता तो हम सभी दफन हो जाते, लेकिन बालियान (42) के लिए यह भयावह दृश्यों की शुरुआत थी। ट्रेन के पटरी पर उतरने के प्रभाव से ट्रेन के डिब्बों के दरवाजों और खिड़कियों से घायल यात्री नीचे गिर रहे थे।
 
इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई और 156 अन्य घायल हो गए जिनमें से 26 की हालत काफी गंभीर है।
बालियान के रिश्तेदार मुकेश ने कहा कि यात्रियों के रक्तरंजित शव मेरे घर के सामने पड़े थे। इनमें से कुछ बुरी तरह क्षत-विक्षत थे। यह डरावना था और हमारे बच्चे इस तरह का भयावह दृश्य देखकर रोने लगे। कस्बे को फिर से सामान्य होने में लंबा समय लगेगा। हमने इतना भीषण ट्रेन हादसा कभी नहीं देखा। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को किया मजबूत तो बीमारू से बना उत्तम प्रदेश बना यूपी

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

अगला लेख