डेरा हिंसा : हरियाणा, पंजाब में असहज शांति

Webdunia
रविवार, 27 अगस्त 2017 (13:53 IST)
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दुष्कर्म के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद भड़की हिंसा से प्रभावित पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलों में रविवार को कर्फ्यू में ढील दी गई। यहां रविवार को असहज शांति देखने को मिली।
 
हरियाणा में शनिवार को कहीं से भी हिंसा की किसी वारदात की खबर नहीं है। सुरक्षा बलों को हालांकि अब भी यहां अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों ने कहा कि जिन जगहों पर कर्फ्यू लगा था वहां रविवार को ढील दी जा रही है।
 
सिरसा में जिला प्रशासन ने रविवार सुबह यहां डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय के आसपास कर्फ्यू में 5 घंटे की ढील दी है। यहां 24 अगस्त को ही पाबंदी लागू की गई थी। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बीएस संधु ने कहा कि अंबाला के रास्ते दिल्ली से कटरा रेलसेवा को बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में शांति है।
 
रोहतक की सुनारिया जेल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां सीबीआई अदालत के जज सोमवार को 50 वर्षीय राम रहीम के खिलाफ सजा का ऐलान करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि वे यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सोमवार को जब सजा का ऐलान होगा, तब किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाए।
 
सजा के ऐलान के लिए न्यायाधीश को हेलिकॉप्टर के जरिए रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया जाएगा। हरियाणा में सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और पंचकूला, सिरसा, रोहतक और फतेहाबाद समेत संवेदनशील जिलों में कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
 
पंजाब में भी कई संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बलों ने फ्लैगमार्च किया और संवेदनशील इलाकों में कड़ी चौकसी रखी जा रही है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार शाम कहा कि पंजाब ने महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी है।
 
सिंह रविवार को पंजाब के कुछ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और वहां लोगों तथा सुरक्षा बलों को शांति बनाए रखने के लिए मुबारकबाद देंगे। अमरिंदर ने शनिवार को कहा था कि हरियाणा की मुख्य गलती इतनी बड़ी भीड़ को पंचकूला में जुटने से रोक पाने में उसकी विफलता थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कन्हैया कुमार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, जानिए क्‍या है मामला

आंध्रप्रदेश में पटाखा बनाने वाली यूनिट में विस्फोट से 8 की मौत, 6 घायल

आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, पार्टी में वापस लेने की अपील, बोले- अब नहीं करूंगा कोई गलती

बंगाल में बांग्लादेश जैसे हालात, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, घरों पर फेंके बम, पलायन को मजबूर 400 लोग

अमेरिका ने टैरिफ से दी राहत, चीन की तुलना में भारत को 20 फीसदी सस्ता पड़ेगा निर्यात

सभी देखें

नवीनतम

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी गिरफ्तार, बेल्जियम से लाने की तैयारी

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया माफ, एक और मौका देने का ऐलान, क्या बनाएंगी उत्तराधिकारी

Waqf : PM मोदी ने केरल के मुनंबम मुद्दे को सुलझाया, नेताओं ने किया था नजरअंदाज

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, उज्जैन, विदिशा सहित इन जिलों के कलेक्टर बदले

मुर्शिदाबाद हिंसा पर कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक की मांग, BJP ने किया 400 हिन्दुओं के पलायन का दावा

अगला लेख