जेल में आम कैदी-सा है राम रहीम का हाल

Webdunia
शनिवार, 26 अगस्त 2017 (11:33 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (जेल) केपी सिंह ने इन खबरों का खंडन किया है कि यौन शोषण के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को जेल में खास तरह की सुविधाएं दी गई हैं। सिंह ने शनिवार को बताया कि राम रहीम को किसी गेस्ट हाउस में नहीं रखा गया है बल्कि रोहतक की सुनारिया जेल में रखा गया है। 
 
मीडिया के एक वर्ग में इस तरह की खबरें आई थीं कि राम रहीम को जेल में विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राम रहीम को एक सामान्य कैदी की तरह जेल में रखा गया है और उन्हें वही सुविधाएं दी जा रही हैं, जो एक आम कैदी को मिलती हैं। राम रहीम को कोई सहायक उपलब्ध नहीं कराया गया है और जिस कमरे में उन्हें रखा गया है उस कमरे में एसी भी नहीं लगा है। 
 
गौरतलब है कि पंचकूला की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने शुक्रवार को उन्हें साध्वी बलात्कार मामले में दोषी ठहराया था जिसके बाद उन्हें हेलिकॉप्टर से रोहतक लाया गया। राम रहीम को 28 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी। 
 
उन्हें दोषी ठहराए जाने के बाद शुक्रवार को उनके समर्थकों ने जो भीषण उत्पात मचाया था, उसे देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि राम रहीम को सजा के बारे में जानकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए या जेल में ही विशेष अदालत लगाकर सुनाई जा सकती है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Malegaon blast : मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया, साध्वी प्रज्ञा का बड़ा खुलासा

Rahul Gandhi : राहुल गांधी को अरुण जेटली की धमकी का क्या है सच, बेटा बोला- उनका निधन तो 2019 में हो गया था

Prajwal Revanna : युवा सांसद बन बटोरी थीं सुर्खियां, 50 महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप, ऐसे हुआ प्रज्वल रेवन्ना कांड का खुलासा

लोकसभा चुनाव में धांधली नहीं होती तो मोदी पीएम भी नहीं होते, राहुल ने सीटों का आंकड़ा भी दिया

राजनाथ की राहुल को चुनौती, फोड़ दो सबूतों का एटम बम

आंध्रप्रदेश में बड़ा हादसा, ग्रेनाइट खदान में गिरी चट्टान, 6 प्रवासी मजदूरों की मौत

पंजाब में खोले जाएंगे 200 नए 'आम आदमी क्लीनिक', मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया ऐलान

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मैच भावनाओं का मजाक : आदित्य ठाकरे

भाजपा का पलटवार, तेजस्वी यादव ने 2 मतदाता पहचान पत्र रखकर अपराध किया

अगला लेख