Hanuman Chalisa

विहिप की वेबसाइट हैक कर आपत्तिजनक संदेश लिखे, दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज

Webdunia
गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (08:30 IST)
नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की आधिकारिक वेबसाइट बुधवार को हैक कर ली गई। इस संबंध में दिल्ली पुलिस के साइबर सेल के समक्ष एक शिकायत दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने एक वीडियो संदेश के जरिए आरोप लगाया कि वेबसाइट हैक करने के बाद उस पर आपत्तिजनक संदेश डाले गए, जो कि न सिर्फ भड़काऊ हैं बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले भी हैं।
ALSO READ: विहिप के होशंगाबाद जिला गौरक्षा प्रमुख की गोली मारकर हत्या
उन्होंने कहा कि हम सब के लिए ये चिंता का विषय है कि आज सुबह विश्व हिन्दू परिषद की वेबसाइट हैक हो गई है। इसके होम पेज पर जो हैकर्स ने लगाया है, उसकी हेडिंग है 'राइज अप अगेंस्ट द बीजेपी'। जो संदेश लिखे गए हैं, वे भड़काऊ हैं। कुमार ने इसे साजिश करार दिया और कहा कि इस संबंध में दिल्ली पुलिस के साइबर सेल और केंद्रीय गृह मंत्रालय से शिकायत की गई है।
 
उन्होंने कहा कि यह कोई छोटी-मोटी शरारत नहीं है। इस तरह के संदेश विहिप के होमपेज पर डालना, भड़काने वाली कार्रवाई है। यह भारत के साम्प्रदायिक सौहार्द को भंग करने का प्रयत्न है। यह हिंसा के लिए उकसाने की कोशिश है। उन्होंने विहिप कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ऐसे किसी प्रयास से बचें और शांति व सौहार्द बनाए रखें।
 
विहिप नेता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस घटना से अवगत कराया गया है। साइबर सेल में भी शिकायत की गई है। पुलिस अधिकारियों ने हमें भरोसा दिया है कि वे इस मामले की गंभीरता को समझते हैं और इस पर शीघ्र निश्चित और निर्णायक कार्रवाई करके दोषियों को दंड देने की व्यवस्था करेंगे। सोसायटीज रजिस्ट्रेशन कानून, 1860 के तहत विहिप एक पंजीकृत संगठन है। इसका मुख्यालय राजधानी दिल्ली के आरके पुरम स्थित सेक्टर 6 में है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं गंगाधरा स्वामी जिन्होंने भविष्यवाणी की थी कि शिवकुमार बनेंगे CM, उन्हीं के नाम पर ली DK ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ

मोदी सरकार ने कई प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, 39290 करोड़ होंगे खर्च, इन राज्यों की चमकी किस्मत

LIVE: मैक्स अस्पताल में घायलों से मिलीं सीएम रेखा गुप्ता, मुआवजे का ऐलान

NEET छात्रा आकांक्षा की मौत पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- यह आत्महत्या नहीं व्यवस्था की विफलता

WHO ने कहा- DRC में इबोला से निपटने में ठोस बढ़त, मगर चुनौतियां अब भी बरकरार

अगला लेख