हज यात्रा का कोटा हुआ तय, इस साल जा सकेंगे 79237 भारतीय हज यात्री

Webdunia
शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022 (21:06 IST)
नई दिल्ली। सऊदी अरब की सरकार ने भारत को सूचित किया है कि इस साल भारतीय नागरिक हज यात्रा कर सकेंगे, हालांकि कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संबंधी नियमों के चलते उसने हज कोटे को सीमित करके 79,237 कर दिया है। इसमें से 56,601 हज यात्री भारतीय हज समिति के माध्यम से हज पर जाएंगे तो 22,636 हज यात्री निजी टूर ऑपरेटर के जरिए जाएंगे।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब की सरकार ने भारतीय पक्ष को बताया कि इस साल 65 साल से कम उम्र के लोग ही हज यात्रा कर सकेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक, हज 2022 के लिए भारत का हज कोटा 79,237 हज यात्रियों का तय किया गया है। इसमें से 56,601 हज यात्री भारतीय हज समिति के माध्यम से हज पर जाएंगे तो 22,636 हज यात्री निजी टूर ऑपरेटर के जरिए जाएंगे।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हज के लिए तैयारियां पूरी हैं और हज ड्यूटी पर तैनात होने वाले लोगों के साक्षात्कार का काम भी पूरा हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि सऊदी अरब सरकार की ओर से तय नियमों के मुताबिक, हज यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच कराना और टीके की दोनों खुराक लेना जरूरी है।

इस बार दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ, अहमदाबाद, बेंगलुरु, श्रीनगर, गुवाहाटी और कोच्चि के तौर पर 10 प्रस्थान स्थल (इम्बारकेशन प्वाइंट) तय किए हैं। पहले 21 प्रस्थान स्थल होते थे। कोरोना महामारी के मद्देनजर सऊदी अरब की ओर से सिर्फ स्थानीय लोगों को सीमित संख्या में हज की अनुमति दिए जाने के कारण पिछले साल भारतीय हज यात्री हज यात्रा पर नहीं जा सके थे।

दो साल के अंतराल के बाद भारतीय हज यात्री हज पर जा सकेंगे। साल 2020 में भी कोरोना महामारी के कारण सऊदी सरकार ने दूसरे देशों से आग्रह किया था कि वे अपने हज यात्रियों को नहीं भेजें, जिस कारण भारत से हज यात्री नहीं जा सके थे। सामान्य दिनों में भारतीय हज समिति और निजी टूर ऑपरेटरों के जरिए हर साल करीब दो लाख लोग भारत से हज यात्रा पर जाते हैं।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख