हरदीप पुरी ने क्यों की सुनीता केजरीवाल की तुलना राबड़ी देवी से

Webdunia
शुक्रवार, 29 मार्च 2024 (15:14 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की तुलना बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से की।

ALSO READ: आतिशी ने बताया, केजरीवाल के नए फोन का पासवर्ड क्यों चाहती है ED?
पुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल संभवत: अपने पति की जगह पद पर बैठने की तैयारी कर रही हैं।
 
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री पुरी ने भाजपा की दिल्ली इकाई के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर सुनीता केजरीवाल का जिक्र आने पर संवाददाताओं से कहा कि आप जिन मैडम की बात कर रहे हैं, वह शायद बिहार में राबड़ी देवी की तरह पद पर बैठने की तैयारी कर रही हैं।
 
इससे पहले सुनीता केजरीवाल ने आज एक वॉट्सऐप अभियान शुरू किया और लोगों से अपने पति का समर्थन करने की अपील की। केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में हैं।
 
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उनके पति ने देश में ‘सबसे भ्रष्ट और तानाशाही ताकतों’ को चुनौती दी है। उन्होंने लोगों से अपने आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के माध्यम से दिल्ली के मुख्यमंत्री का समर्थन करने को कहा है।
 
केजरीवाल को ईडी ने धनशोधन मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था और गुरुवार को एक अदालत ने ईडी की उनकी हिरासत एक अप्रैल तक बढ़ा दी।
 
सुनीता केजरीवाल ने एक डिजिटल प्रेस वार्ता में कहा कि उनके पति ने देश में ‘सबसे भ्रष्ट और तानाशाही ताकतों’ को चुनौती दी है। उन्होंने लोगों से अपने आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के माध्यम से दिल्ली के मुख्यमंत्री का समर्थन करने को कहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

big disasters of uttarakhand : उत्तराखंड की 5 बड़ी प्राकृतिक आपदाएं, जिनमें गई हजारों लोगों की जान

Uttarakhand Cloudburst : उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, हर्षिल आर्मी कैंप तबाह, कई जवानों के लापता होने की आशंका

YouTube का बड़ा ऐलान : अब इन वीडियो पर नहीं मिलेगा पैसा, कहीं आपका चैनल भी तो लिस्ट में नहीं?

Maharashtra: 20 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे मिलकर लड़ेंगे स्थानीय निकाय चुनाव

dharali : 10 तस्वीरों में देखिए कुदरत का कहर, चंद सेकंड्‍स में मलबे में दबा खूबसूरत धराली

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: उत्तरकाशी जिले में फंसे महाराष्ट्र के 51 पर्यटक सुरक्षित

केंद्र और राज्य सरकार ने राहत - बचाव अभियान में झोंकी ताकत

एलोरा गुफा में पानी का रिसाव, 9वीं शताब्दी के भित्तिचित्रों को खतरा

WhatsApp का नया सुरक्षा फीचर, अनजान ग्रुप में जोड़ने पर करेगा आगाह

ऐसे लिखिए स्वतंत्रता दिवस पर प्रभावशाली निबंध, प्रतियोगिता में पहले स्थान के दावेदार होंगे आप

अगला लेख