खैरा की गिरफ्तारी पर पुरी का विपक्षी गठबंधन पर तंज, पूछा- क्या यही है मोहब्बत की दुकान?

Webdunia
शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023 (18:11 IST)
Hardeep Singh Puri : पंजाब के विधायक सुखपाल सिंह खैरा (Sukhpal Singh Khaira) की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने शुक्रवार को तंज कसते हुए कहा कि 'यह उनकी मोहब्बत की दुकान है' और यह साफ दिखाता है कि पंजाब और दिल्ली में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' बिखर रहा है।
 
कांग्रेस विधायक खैरा को पंजाब पुलिस ने 2015 के मादक पदार्थ तस्करी मामले में गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने पंजाब और दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा है। कांग्रेस और आप दोनों विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' यानी 'इंडिया' के घटक दल हैं।
 
एक कार्यक्रम से इतर कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर पुरी ने कहा कि यह 'कांग्रेस और आप की मोहब्बत की दुकान' है। मैं इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहता, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह पंजाब और दिल्ली में बिखर रहा आईएनडीआई गठबंधन है।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अक्सर भाजपा की आलोचना करने के लिए 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने' का उल्लेख करते रहे हैं। इससे पहले आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के लिए प्रतिबद्ध है और वह इससे अलग नहीं होगी।
 
उन्होंने कहा कि आप (पार्टी) इंडिया गठबंधन के लिए प्रतिबद्ध है। हम गठबंधन से अलग नहीं होंगे। हम गठबंधन धर्म को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। खैरा की गिरफ्तारी पर केजरीवाल ने कहा कि मैंने इसके बारे में सुना है लेकिन मेरे पास विस्तृत जानकारी नहीं है। आपको पंजाब पुलिस से बात करनी होगी। कांग्रेस की पंजाब इकाई पहले ही 2024 के संसदीय चुनावों के लिए राज्य में आप के साथ किसी भी गठबंधन का विरोध कर चुकी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख