Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Exit Poll Live : हरियाणा के एक्जिट पोल्स में कांग्रेस को बहुमत, जम्मू कश्मीर में INDIA, live updates

हमें फॉलो करें haryana_Jammu-&-Kashmir-Exit-poll

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (20:45 IST)
Haryana Jammu and kashmir vidhan sabha election 2024 exit poll: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल में भाजपा सरकार की विदाई होती दिखाई दे रही है, जबकि कांग्रेस 10 साल बाद फिर सत्ता में लौटती दिखाई दे रही है। लगभग सभी पोल्स में कांग्रेस की बढ़त दिखाई दे रही है। राज्य में इस बार भाजपा के बाद सबसे ज्यादा नुकसान दुष्यंत चौटाला की जजपा को होता दिख रहा है। इस बार छोटे दल किंगमेकर की भूमिका में नहीं आ पाएंगे। जम्मू कश्मीर के एक्जिट पोल्स में कांग्रेस और एनसी सबसे आगे है। क्या कहते हैं हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के एग्जिट पोल (exit poll) -


08:48 PM, 5th Oct
webdunia

07:37 PM, 5th Oct
webdunia
जम्मू-कश्मीर एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने के बाद पीडीपी ने कहा है कि वह कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को समर्थन दे सकती है।

07:22 PM, 5th Oct
जम्मू-कश्मीर में BJP को बड़ा झटका
webdunia
पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के सर्वे के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में भाजपा को 23-27 सीटें मिलती दिख रही हैं।कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 46-50 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य के खाते में 4-6 सीटें और पीडीपी के खाते में 7-11 सीटें मिलने की संभावना है। 
 
रिपब्लिक-मैट्रिज एग्जिट पोल में कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 28-30 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि भाजपा के खाते में 28-30 सीटें मिलती दिख रही हैं। पीडीपी को 05-07 सीटें जबकि अन्य के खाते में 8-16 सीटें जा सकती हैं।
 
इंडिया टुडे-सी वोटर के सर्वे के अनुसार जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-एनसी गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। एग्जिट पोल के अनुसार 90 सीटों वाले राज्य में कांग्रेस एनसी गठबंधन को 40-48 सीटें, भाजपा को 27-32, पीडीपी को 6-12 सीटें, अन्य के खाते में 6-11 सीटें मिलने का अनुमान है। 

दैनिक भास्कर के सर्वे के मुताबिक कांग्रेस-एनसी को 35 से 40, भाजपा को 20 से 25, पीडीपी को 4 से 7 और अन्य को 12 से 16 सीटें मिलने का अनुमान है।

पोल्स ऑफ पोल्स में भाजपा को 26, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को 39, पीडीपी को 12 और अन्य के खाते में 11 सीटें जा सकती हैं।

06:50 PM, 5th Oct
webdunia
मैट्रिज सर्वे में हरियाणा में भाजपा को 18 से 24, कांग्रेस को 55 से 62, आईएनएलडी को 3 से 6, अन्य को 2 से 8 सीटें मिल सकती हैं।

दैनिक भास्कर के सर्वे के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस को 44 से 54, भाजपा को 15 से 29 और आप को 1 और अन्य को 4 से 9 सीटें मिलने का अनुमान।
 
पीपुल्स पल्स के सर्वे के मुताबिक कांग्रेस 55, भाजपा को 26, आईएनएलडी 2 से 3, अन्य को 4 से 6 सीटें मिल सकती हैं।
 
पोल ऑफ पोल के मुताबिक भाजपा को 18 से 24, कांग्रेस 55 से 62, आईएनएलडी 3 से 6, अन्य 2 से 8 सीटें जीत सकती हैं।

06:46 PM, 5th Oct
आजतक और सी-वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार  जम्मू की 43 सीटों में से नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस को संयुक्त रूप से 11-15 सीट, बीजेपी को 27-31 सीट और पीडीपी को 02 सीटें मिलने का अनुमान है।

06:36 PM, 5th Oct
हरियाणा में कांग्रेस की सरकार, सर्वे में 57 सीटों का अनुमान, ध्रुव रिसर्च के सर्वे में अनुमान। कांग्रेस को बताई बढ़त। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Jammu Kashmir Exit Poll : क्या जम्मू-कश्मीर में बनने जा रही है त्रिशंकु सरकार