नूंह में बड़ा एक्शन, अब रोहिंग्याओं की अवैध झुग्गियों पर चला बुलडोजर

Webdunia
शुक्रवार, 4 अगस्त 2023 (11:49 IST)
Haryana Nuh News : हरियाणा के नूंह में भड़की हिंसा के बाद मनोहर लाल खट्टर सरकार अब एक्शन मोड में नजर आ रही है। नूंह के तावड़ू में बनीं अवैध झुग्गियों को बुलडोजर से ढहा दिया गया है।
 
गौरतलब है कि पुलिस को जांच में पता चला है कि नूंह की हिंसा में रोहिंग्या भी शामिल है। इसके बाद यह एक्शन लिया गया है। आरोपियों ने भीड़ पर पत्थर, ईट से हमले की बात कही थी। अवैध हथियारों से गोलियां चलाने की बात भी कबूली थी।
 
आरोपियों की स्वीकारोक्ति के बाद प्रशासन ने तावड़ू में बनी अवैध झुग्गियों पर बुलडोजर चला दिया। इस दौरान इलाके में सुरक्षा के सख्‍त इंतजाम किए गए थे।
 
SP का ट्रांसफर : हरियाणा के नूंह जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वरुण सिंगला का तबादला कर दिया गया है। जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान वह अवकाश पर थे। सिंगला को भिवानी का एसपी नियुक्त किया गया है। सिंगला की अनुपस्थिति में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे नरेंद्र बिजारनिया को नूंह का एसपी नियुक्त किया गया है।
 
गुरुग्राम में जलाई मोटर साइकिलें : गुरुग्राम के पटौदी इलाके में गुरुवार की रात 3 मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया गया। तीनों मोटरसाइकिल चुंगी संख्या चार के पास राशिद ऑटो वर्क्स के बाहर खड़ी थीं। उस वक्त कारीगर दुकान के अंदर सो रहा था। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बुझाई और कारीगर को बचाया।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

ग़ाज़ा संकट: 19 लाख फ़लस्तीनी आन्तरिक विस्थापन के शिकार

बात के धनी किरोड़ीलाल मीणा, क्या इस्तीफे की कुछ और भी है वजह?

मैनपुरी पुलिस का दावा, आश्रम में नहीं मिले भोले बाबा

Assam Floods: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, 29 जिलों में 16.50 लाख लोग प्रभावित

kargil war: तोलोलिंग व टाइगर हिल की लड़ाई निर्णायक साबित हुई, कारगिल नायकों ने युद्ध की वर्षगांठ पर कहा

अगला लेख
More