Biodata Maker

हिंसा के बाद एक्शन में हरियाणा सरकार, नूंह SP वरुण सिंगला का ट्रांसफर

Webdunia
शुक्रवार, 4 अगस्त 2023 (08:34 IST)
Haryana Violence : हरियाणा के कई शहरों में भड़की हिंसा के बाद अब मनोहर लाल खट्टर सरकार एक्शन में नजर आ रही है। नूंह के पुलिस अधिक्षक वरूण सिंगला का ट्रांसफर कर दिया गया है। नरेंद्र बिजारनिया नूंह के नए एसपी होंगे।
 
नूंह में अभी भी तनाव बना हुआ है। बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे एक मस्जिद में उपद्रवियों ने आग लगा दी। गुरुवार को हिंसा का कोई नया मामला सामने नहीं आया। पुलिस का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है।
 
हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) टी वी एस एन प्रसाद ने गुरुवार को दावा किया कि राज्य में स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि CRPF की दंगा रोधी इकाई रैपिड एक्शन फोर्स का एक केंद्र जल्द ही नूंह में स्थापित किया जाएगा।
 
प्रसाद ने बताया कि हरियाणा में सांप्रदायिक झड़पों के सिलसिले में कुल 176 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 5 जिलों में 93 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें नूंह में 46 और गुरुग्राम में 23 प्राथमिकी शामिल हैं।
 
नूंह में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से 3 घंटे के लिए कर्फ्यू में फिर से ढील दी जाएगी। मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं भी गुरुवार को दोपहर एक बजे से तीन घंटे के लिए बहाल कर दी गईं।
 
कुछ दिन पहले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की जलाभिषेक यात्रा को रोकने की कोशिश को लेकर नूंह में भड़की हिंसा गुरुग्राम और राज्य के अन्य जिलों तक फैल गई। इन झड़पों में दो होम गार्ड और एक मौलवी सहित छह लोगों की मौत हो गई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

रील का नशा शादाब जकाती पर पड़ा भारी, बच्ची को लेकर बनाई रील के चक्कर में लेनी पड़ी जमानत

CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM शिवकुमार के बीच चले 'शब्द' बाण, karnataka में फिर गर्माई सियासत

अयोध्या में आराध्य और शिखर के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, राम भक्त मोदी और योगी सरकार के विकास कार्यों का कर रहे बखान

लखनऊ में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी, 32000 प्रतिभागी हुए शामिल, दिखा गर्ल्स पॉवर

रूस और यूक्रेन युद्ध के अंत की ट्रम्प की 28 सूत्रीय योजना

अगला लेख