Dharma Sangrah

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को दी बधाई, भाजपा ने काला दिवस मनाया

Webdunia
बुधवार, 23 मई 2018 (22:11 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एचडी कुमारस्वामी को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बुधवार को बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें अपनी तरफ से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मैं कुमारस्वामीजी और डॉ. परमेश्वरजी को कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बधाई देता हूं। उनके कार्यकाल के लिए मेरी ओर से शुभकामनाएं।
 
कुमारस्वामी को जद (एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर बुधवार को शपथ दिलाई गई। उनके शपथ ग्रहण समारोह में कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नेता पहुंचे। इसे अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में राजग से मुकाबला करने के लिए व्यापक मोर्चा बनने के संकेत के तौर देखा जा रहा है।
 
भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया और इसके खिलाफ 'काला दिवस' मनाया। भाजपा ने नई गठबंधन सरकार के खिलाफ समूचे कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन किया। उसने इस गठबंधन सरकार को 'नापाक' बताया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश

अगला लेख