Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में हेडकांस्टेबल और उसकी पत्नी को गोली मारी

हमें फॉलो करें दिल्ली के बुराड़ी इलाके में हेडकांस्टेबल और उसकी पत्नी को गोली मारी
, शनिवार, 20 मई 2023 (12:37 IST)
Delhi Crime News:  नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली (north Delhi) के बुराड़ी इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने दिल्ली पुलिस के 35 वर्षीय हेडकांस्टेबल (head constable) और उसकी पत्नी को गोली मार दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार रात 9.45 बजे के आसपास हुई, जब दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ में तैनात हेडकांस्टेबल अपनी पत्नी के साथ टहल रहा था।
 
अधिकारी के मुताबिक हमलावर कथित तौर पर हेडकांस्टेबल का मोबाइल फोन और 4 हजार रुपए नकदी छीनकर ले गए। उन्होंने बताया कि हमले में हेडकांस्टेबल के पेट में चोट आई जबकि उसकी पत्नी की ठोड़ी चोटिल हो गई, हालांकि दोनों अब खतरे से बाहर हैं।
 
अधिकारी के अनुसार हेडकांस्टेबल और उसकी पत्नी पर हमले के संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिशों में जुटी हुई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर FIR की मांग, भोपाल में विरोध प्रदर्शन