मी लॉर्ड! जनादेश का क्या हुआ? शिंदे-उद्धव गुट के घमासान पर सुनवाई टली

Webdunia
बुधवार, 20 जुलाई 2022 (12:35 IST)
नई दिल्ली। शिवसेना मामले में एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट के बीच जारी घमासान पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई। अब इस मामले में 1 अगस्त को सुनवाई होगी। शीर्ष अदालत ने दोनों ही पक्षों से मंगलवार तक लिखित जवाब मांगा है। 
 
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह इस मामले में बेंच का गठन करेगा। हो सकता है यह मामला संविधान पीठ के सुपुर्द करना पड़े। हालांकि शीर्ष अदालत ने दोनों पक्षों से मंगलवार तक लिखित में जवाब मांगा है। कोर्ट ने यह भी कहा कि अलग बेंच गठन करने में समय भी लग सकता है। 
 
जनादेश का क्या हुआ? : वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने शिवसेना की ओर से पक्ष रखते हुए कहा कि जनादेश का क्या हुआ? 10वीं अनुसूची से उलट काम किया गया और इसका दलबदल के लिए उकसाने में इस्तेमाल किया गया। पार्टी द्वारा नामित आधिकारिक सचेतक से इतर किसी अन्य सचेतक को अध्यक्ष की ओर से मान्यता मिलना दुर्भावनापूर्ण है। सिब्बल ने कहा कि उच्चतम न्यायालय जब मामलों की सुनवाई कर रहा था तब महाराष्ट्र के राज्यपाल को नई सरकार को शपथ नहीं दिलानी चाहिए थी। 
 
लोकतंत्र के लिए खतरा : इससे पहले उद्धव ठाकरे गुट ने कोर्ट से मांग की थी कि शिंदे गुट के 16 विधायकों को अयोग्य घोषित ‍किया जाए। सिब्बल ने कहा कि जिस तरह से महाराष्ट्र सरकार को गिराया गया था, वह लोकतंत्र का मजाक था। उन्होंने कहा कि यह सरकार गैरकानूनी है और इसे बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। सिब्बल ने कहा कि इस तरह राज्य सरकारों को गिराया जाता है तो यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। वहीं शिंदे गुट का मानना था कि यह मामला दलबदल जैसा नहीं है। यह तो पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र का मसला है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कनाडा में मोदी को खुली धमकी, खालिस्तानियों ने सड़क पर निकाली रैली

नरबलि के लिए सोनम ने की राजा रघुवंशी की हत्या, भाई का आरोप, जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

16 साल बाद 16वीं जनगणना, कितना होगा खर्चा, क्या होगी प्रक्रिया, कब होगी शुरुआत, जानें हर सवाल का जवाब

Air India Plane crash का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, आग के गोले में से कैसे बाहर निकले विश्वास कुमार

चलती बाइक पर कपल को रोमांस पड़ा महंगा, कटा 53,500 रुपए का चालान

सभी देखें

नवीनतम

G7 समिट में डोनाल्ड ट्रंप की बेइज्जती, कनाडा के PM मार्क कार्नी ने ट्रंप की प्रेस वार्ता रोकी

अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित

प्रेमी ने ही ली हरियाणा की मॉडल शीतल की जान, कार को नहर में धकेलकर बनाई कहानी

अहमदाबाद प्लेन क्रैश : हादसे वाली जगह से 70 तोले सोने समेत क्या क्या मिला?

पति की अंतिम विदाई के वक्त नहीं थम रहे थे ले. कर्नल दीपिका चौहान के आंसू

अगला लेख