भीषण गर्मी से झुलसे देश के कई राज्य

Webdunia
मंगलवार, 17 मई 2016 (17:37 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है कई शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है, जिसमें से सुरेन्द्रनगर में 45.3, कंडला एयरपोर्ट  45.2, अहमदाबाद और गांधीनगर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले सात दिनों में तापमान सामान्य से ज्यादा रिकार्ड किया गया। पिछले 24 घंटों में  सुरेन्द्रनगर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 45.3, कंडला एयरपोर्ट  45.2, गांधीनगर 45.0 डिग्री से., अहमदाबाद में  45.0, अमरेली 44.9, राजकोट 44.3, वडोदरा  43.9, भावनगर में 43.8, डीसा  43.7, व. वि . नगर  42.8, भुज में 42.0, सूरत 41.8  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जाकि सामान्य से ज्यादा है। लगभग सभी इलाकों में गर्म हवाओं और भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और लू के थपेडों से जनजीवन प्रभावित है।
              
दिन के दौरान शहरों के मार्ग सूनसान रहे। राहगीरों से लेकर घरों, बसों, ट्रेनों और दुकानों में बैठे लोग परेशान दिखे। लोगों को सिर पर गीले कपड़े रखे और नीबू पानी, शीतल पेय और आइस्क्रीम का उपयोग कर लू का सामना करते देखा गया। विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटे में तापमान और बढ़ने की संभावना है।
 

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में भीषण गर्मी पड़ रही है। इलाहाबाद में भीषण गर्मी से 2 मौत होने की खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 मई के बाद ही इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। (वार्ता/वेबदुनिया) 

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

50 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, 10 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

अगला लेख