देश में भीषण लू से 1242 लोगों की मौत

Webdunia
बुधवार, 27 मई 2015 (23:47 IST)
नई दिल्ली। देश के कई हिस्से भीषण लू की चपेट में है और इसके कारण पिछले कुछ दिनों में मरने वालों की संख्या 1242 के पार पहुंच गई है। सबसे ज्यादा लोगों की मृत्यु आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में हुई है।

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार आंध्रप्रदेश में लू से मरने वालों की संख्या 852 हो चुकी है जबकि तेलंगाना में भी 340 लोग लू की चपेट में आकर मारे जा चुके हैं। दोनों राज्यों को मिलाकर मरने वालों की संख्या 1192 है। तेलंगाना में कल से अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है।

हैदराबाद में मौसम विभाग के निदेशक वाईके रेड्डी ने बताया कि तेलंगाना में अगले दो दिन और तटीय आंध्र प्रदेश में तीन दिन और तेज गर्म हवाएं चलेंगी। उन्होंने बताया कि ज्यादा देर गर्मी में बाहर रहने की वजह से यह मौत हो सकती है। मैदानी भागों में उत्तर प्रदेश में आज आगरा सबसे गर्म रहा और यहां का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में भी तापमान 41 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है और दोनों राज्य में गर्म हवाओं का प्रकोप जारी है। आंध्रप्रदेश में प्रकाशम जिले में सबसे ज्यादा कुल 202 लोग लू की वजह से मारे गए हैं। इसके अलावा गुंटूर जिले में 130, विशाखापत्तनम में 112, विजयनगर में 78 और नेल्लोर में 74 लोग मारे गए हैं।

रेड्डी ने कहा कि सरकार ने चिकित्सकों को लू से पीड़ित लोगों को चिकित्सकीय सहायता मुहैया कराने के लिए सजग रहने को कहा है।

तेलंगाना राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि राज्य के नलगोंडा जिले में सबसे ज्यादा 99 लोग मारे गए हैं। इसके अलावा खम्माम में 72, करीमनगर में 45 और महबूबनगर में 37 लोगों की मृत्यु हो गई है।

ओडिशा में लू के कारण 43 और गुजरात में सात लोगों की मृत्यु होने की खबर है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दक्षिणी इलाके में लू से दो लोगों की मौत हो जाने की खबर है। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?