Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मार्च में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, लू की चपेट में 3 राज्य, जानिए भारत के सबसे गर्म स्थानों का हाल...

हमें फॉलो करें मार्च में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, लू की चपेट में 3 राज्य, जानिए भारत के सबसे गर्म स्थानों का हाल...
, मंगलवार, 29 मार्च 2022 (12:32 IST)
नई दिल्ली। देश के कई राज्य अब भीषण गर्मी की चपेट में दिखाई दे रहा है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और जम्मू समेत देश के कई हिस्से लू चल रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 3-4 दिनों ने देश के कई हिस्सों में हीट वेव (लू) की आशंका है।
webdunia
28 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों और गुजरात के कुछ इलाकों में लू का कहर दिखाई दे रहा है। दिल्ली में 39.1 डिग्री तापमान के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में आने वाले दिनों में और  बढ़ोतरी होने का अनुमान है। बुधवार से अगले 3 दिनों तक झारखंड के 10 शहरों में हिटवेव चलने की आशंका है। इस दौरान यहां तापमान  43 डिग्री तक पहुंच सकता है।
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, सोमवार को राजस्थान के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। बाड़मेर में 41.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया तो जैसलमेर में तापमान 41.6 डिग्री रहा। फलौदी में 41.6, बीकानेर में 41.1, श्रीगंगानगर में 41.7 डिग्री तापमान  दर्ज किया गया। जोधपुर भी 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ काफी गर्म रहा।
 
गुजरात के कई शहरों में भी तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री ज्यादा दिखाई दे रहा है। कांडला में 42.6 डिग्री, राजकोट में 42.3 डिग्री, अमरेली में 42.2, भुज में 41.6, अहमदाबाद में 41.3 और केशोड में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
 
सोमवार को प्रदेश के दमोह, रतलाम, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम और खरगोन में लू चली। प्रदेश में सबसे अधिक 43 डिग्री तापमान खरगोन में, 42 डिग्री तापमान खंडवा और नर्मदापुरम में रिकॉर्ड किया गया। रतलाम, राजगढ़, नौगांव, दमोह, खजुराहो और ग्वालियर में 41 डिग्री  सेल्सियस तापमान रेकॉर्ड किया गया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूक्रेन के कब्‍जे में रूस की खूंखार महिला स्‍नाइपनर, 40 से ज्‍यादा सैनिकों की कर चुकी हैं हत्‍या, रूस ने छोड़ दिया था लहूलुहान हालत में