Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस बार तपाएगी भीषण गर्मी, IMD की चेतावनी, इन राज्यों में दिखेगा सूर्य का रौद्र अवतार

हमें फॉलो करें इस बार तपाएगी भीषण गर्मी, IMD की चेतावनी, इन राज्यों में दिखेगा सूर्य का रौद्र अवतार
, सोमवार, 14 मार्च 2022 (18:01 IST)
नई दिल्ली। इस बार उत्तरभारत में भयंकर गर्मी पड़ने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसके लिए चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक देश के उत्तर पश्चिमी भाग के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि बढ़ोतरी होगी।

पूर्वी भारत में अगले 4 से 5 दिनों तक तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने की आशंका है। आईएमडी के मुताबिक अभी 2 से 3 दिनों तक पूरे देश में मौसम (Weather) शुष्क रहने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
 
उत्तर-मध्य भारत में बढ़ेगा तापमान : मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले दो दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रहेगा, लेकिन तापमान में वृद्धि जारी रहेगी। 
webdunia
पूर्वी भारत में अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, कोंकण, तटीय कर्नाटक, केरल-माहे, अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय और नागालैंड मणिपुर-मिजोरम-त्रिपुरा में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। 
 
इन राज्यों में हीट वेव की चेतावनी : मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, कोंकणगोवा, तेलंगाना, तटीय आंध्रप्रदेश, केरल और माहे और आंतरिक तमिलनाडु के अलग-अलग इलाकों में तापमान 38 डिग्री से भी ऊपर चला गया है।
 
महाराष्ट्र में बढ़ सकता है तापमान : अगले 24 घंटे के दौरान भी गुजरात और आंतरिक महाराष्ट्र के तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी की आशंका है। 16 और 17 मार्च को पश्चिम राजस्थान और आंतरिक ओडिशा में लू के थपेड़े चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में 16 मार्च तक लू की चेतावनी जारी की गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP Election Result 2022: UP में एतिहासिक जीत लेकिन इन 3 सीटों पर जमानत भी नहीं बचा पाए BJP