Publish Date: Fri, 11 Mar 2022 (11:25 IST)
Updated Date: Fri, 11 Mar 2022 (11:33 IST)
गर्मी शुरू हो रही है। इस मौसम में पानी को अमृत माना जाता है। जब मनुष्य को प्यास लगती है तो वह तो कैसे भी अपनी प्यास बुझा लेता है, लेकिन मूक पशु-पक्षी और जानवर गर्मी में प्यास से तड़पते रहते हैं। कुछ लोग गर्मी में अपने घर के बाहर और छतों पर पशु-पक्षियों के लिए पानी रखते हैं। सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।
कोबरा सांप का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स उसे बोतल पानी पिलाता दिख रहा है। यही नहीं प्यासा कोबरा बेहद आराम से इस पानी को पीता नजर आ रहा है। एक यूजर ने लिखा कि उसने पहली बार किसी सांप को पानी पीते देखा है। यूजर ने लिखा कि मैंने सुना था कि सांप पानी नहीं पी सकता।