Weather Update: एमपी व यूपी में लू की स्थिति, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Webdunia
शनिवार, 9 अप्रैल 2022 (09:21 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश और क्षेत्र में सर्कुलेशन बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर बने हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से तमिलनाडु तक विदर्भ मराठवाड़ा और आंतरिक कर्नाटक होते हुए फैली हुई है। एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है और यह मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैल रहा है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र श्रीलंका और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है।
 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई और असम, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के हिस्से और दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
केरल, कर्नाटक के उत्तरी तट, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर तथा गोवा, मराठवाड़ा, विदर्भ और ओडिशा के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर भीषण लू की स्थिति के साथ अधिकांश स्थानों पर लू की स्थिति देखी गई। हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण लू के साथ हीट वेव की स्थिति रही। जम्मू संभाग, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों और उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी।
 
अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के दक्षिणी तट पर कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। नगालैंड, मेघालय, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। कर्नाटक और लक्षद्वीप के शेष हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।
 
पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली के में कुछ स्थानों पर भीषण लू की स्थिति के साथ कई स्थानों पर हीट वेव की स्थिति होने की संभावना है। मध्यप्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब, उत्तरप्रदेश, झारखंड और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बन सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

पुलवामा हमले के लिए ई-कॉमर्स साइट से खरीदा गया था विस्फोटक, FATF की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Marathi Hindi Controversy : व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, शिवसेना मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

अगला लेख