Weather Update: उत्तर-पश्चिम, मध्यभारत में लू का प्रकोप जारी, गंगानगर और ब्रह्मपुरी में तापमान 46.2 डिग्री तक पहुंचा

Webdunia
गुरुवार, 9 जून 2022 (08:24 IST)
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत के अधिकतर भागों में बुधवार को भी लू का प्रकोप जारी रहा, वहीं राजस्थान के गंगानगर और महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, झारखंड, तेलंगाना और मध्यप्रदेश में गुरुवार को भी लू का सामना करना पड़ेगा जबकि ओडिशा में शुक्रवार तक लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।
 
विभाग के मुताबिक राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश के कम से कम 42 शहरों और कस्बों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा।
 
आईएमडी ने कहा कि गुजरात और महाराष्ट्र में अगले 5 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इसने कहा कि अरब सागर से आने वाली पश्चिमी हवाओं के कारण अगले 5 दिन के दौरान कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश की संभावना है। मौसम कार्यालय ने बुधवार को दक्षिणी कर्नाटक जबकि तटीय कर्नाटक और केरल में शनिवार तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।
 
पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे इलाके पर बना हुआ है। पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी उत्तरप्रदेश में निचले स्तरों पर बना हुआ है। पूर्वी उत्तरप्रदेश पर बने चक्रवाती सर्कुलेशन से लेकर पूर्वी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए तटीय आंध्रप्रदेश तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है।

 
स्काईमेटवेदरडॉटकॉम के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मेघालय, तटीय आंध्रप्रदेश, दक्षिण तटीय तमिलनाडु, केरल के कुछ हिस्सों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
शेष पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के शेष हिस्से और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश हुई। पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, विदर्भ और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी।
 
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान मानसून के पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय रहने और दक्षिण प्रायद्वीप पर कमजोर रहने की संभावना है। सिक्किम, देश के पूर्वोत्तर भाग और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
 
8 जून को दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है। 8 जून को इन क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पूर्वी भागों और बिहार के पूर्वोत्तर भागों, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्रप्रदेश और लक्षद्वीप और तेलंगाना के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
 
मध्य महाराष्ट्र वहीं गुजरात के पूर्वी हिस्सों, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। दिल्ली के कुछ हिस्सों, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, विदर्भ और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बन सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख