दिल्ली में अगले हफ्ते झुलसाएगी भीषण गर्मी, जानिए कहां तक जाएगा पारा

Webdunia
शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022 (22:22 IST)
नई दिल्ली। देश की राजधानी एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना कर सकती है क्योंकि भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले हफ्ते यहां का पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान लगाया है। दिल्ली में शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहे जिससे अधिकतर स्थानों पर पारा 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।
 
सफदरजंग वेधशाला, जहां के आंकड़ों को पूरी दिल्ली का मानक माना जाता है, वहां पर अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।
 
आईएमडी का पूर्वानुमान है कि आने वाले 5 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी। विभाग ने बताया कि दिल्ली में अगामी बृहस्पतिवार को पारा 44 डिग्री तक छू सकता है।
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में इस साल अप्रैल में अब तक 8 दिन ऐसे रहे जब भीषण गर्मी का प्रकोप रहा। ऐसे दिनों की यह संख्या वर्ष 2010 में अप्रैल महीने में भीषण गर्मी वाले 11 दिनों के बाद सबसे अधिक है।
 
मौसम विभाग ने बताया कि मैदानी इलाकों में भीष्ण गर्मी की स्थिति तब घोषित की जाती है, जब अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री हो और यह सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक हो। आईएमडी ने बताया कि सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर गंभीर भीषण गर्मी की घोषणा की जाती है।
 
राष्ट्रीय राजधानी में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अप्रैल में महीने में दिल्ली में सबसे अधिक तापमान का रिकॉर्ड 29 अप्रैल 1941 का है, तब अधिकतम तापमान 45. 6 डिग्री दर्ज किया गया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख