दिल्ली में छाया घना कोहरा, पालम में दृश्यता घटकर शून्य व सफदरजंग में 100 मीटर रही

Webdunia
शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (11:29 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि पालम में दृश्यता अत्यंत क्षीण यानी शून्य मीटर थी और सफदरजंग में यह 100 मीटर थी। शनिवार सुबह 8.30 बजे हवा में नमी 100 प्रतिशत दर्ज की गई।
ALSO READ: Weather Alert: एमपी व छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर हुई बारिश, राजस्थान में घना कोहरा
भारत मौसम विभाग के अनुसार दृश्यता जब शून्य से 50 मीटर के बीच होती है तब 'अत्यधिक घना' कोहरा होता है। घना कोहरा होने पर दृश्यता 51 मीटर से 200 मीटर के बीच होती है। इसी तरह 201 मीटर से 500 मीटर के बीच दृश्यता होने पर हल्का कोहरा होता है। स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

सभी देखें

नवीनतम

गैंगरेप मामले पर भाजपा ने CM ममता से मांगा इस्तीफा, कहा- तृणमूल कांग्रेस से हैं आरोपियों के संबंध

Pakistan में 13 सैनिकों की मौत, काफिले पर आतंकियों ने किया आत्मघाती हमला

Puri Rath Yatra: भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथ गुंडिचा मंदिर पहुंचे

कौन हैं पराग जैन, जिन्हें बनाया RAW का नया मुखिया, पाकिस्तान डेस्क से है खास कनेक्शन

UP: अखिलेश यादव का BJP के लोगों पर विरासत गलियारे के नाम पर जमीन हथियाने का आरोप

अगला लेख