मौसम अपडेट : कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, चेन्नई में बाढ़ की चेतावनी

Webdunia
रविवार, 7 नवंबर 2021 (21:52 IST)
नई दिल्ली। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और उपनगरीय इलाकों में रातभर भारी बारिश होने से हालत बिगड़ गई है। जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आज यानी रविवार को चेन्नई में बाढ़ की चेतावनी दी गई है। इसी बीच कई अन्‍य राज्‍यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

खबरों के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा महाराष्ट्र के 2 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य की राजधानी मुंबई सहित अन्य उपनगरों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं चेन्नई और उपनगरीय इलाकों में रातभर भारी बारिश होने से हालत बिगड़ गई है।

बेमौसम बारिश पूर्वी अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव के क्षेत्र के कारण हुई थी। अरब सागर के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के अलावा, सुमात्रा तट से दूर दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण तटों से जुड़े राज्यों में बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र के दो जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

11 से 12 नवंबर के बीच उत्तरी तटीय तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत अधिक और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में 11 से 12 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी ने 8 नवंबर को केरल और माहे (पुडुचेरी में) में भारी वर्षा की भी भविष्यवाणी की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का कहर, कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले

'हिट एंड रन' केस में असमिया फिल्म अभिनेत्री गिरफ्तार, दुर्घटना में एक युवक की हुई थी मौत

हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता, संसद में खूब गरजे अमित शाह

भारत के साथ व्यापार वार्ता से क्‍यों निराश हैं डोनाल्‍ड ट्रंप?

इंदौर में कावड़ियों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्‍कर, 1 कावड़िए की मौत, 6 घायल

अगला लेख