Weather update : दिल्ली में बादलों की दस्तक, कई इलाकों में जमकर बारिश

Webdunia
बुधवार, 24 जून 2020 (16:38 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के बादलों की दस्तक के साथ ही बुधवार को कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। शहर के कई इलाकों और प्रमुख चौराहों पर पानी भरने से यातायात भी बाधित हुआ। मौसम विभाग ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, मानसून के बादलों ने दिल्ली में दस्तक दे दी है। कई स्थानों पर बारिश हुई है। पूर्वानुमान के अनुरूप गुरुवार को मानसून के आगमन की घोषणा की जाएगी।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून के बादलों के कारण ही शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। उन्होंने कहा कि मानसून आने की घोषणा गुरुवार को की जा सकती है।

श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून के आगमन की घोषणा करने के लिए सभी मौसम केन्द्रों से पिछले 24 घंटे का (सुबह साढ़े आठ बजे तक) बारिश का आंकड़ा चाहिए होगा। सामान्य तौर पर दिल्ली में मानसून 27 जून को पहुंचता है।
मौसम विभाग ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले तीन दिनों तक बारिश के साथ तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

टैरिफ का टेरर, धराशाही हुए दुनियाभर के शेयर बाजार, चीन ने बताया आर्थिक धौंस, ट्रंप बोले- फैसला वापस नहीं लूंगा

मध्यप्रदेश में OBC को 27 फीसदी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

पटना में राहुल गांधी के जाते ही भिड़े कार्यकर्ता, सांसद अखिलेश ने मारा थप्पड़

UP : जेल में बंद मुस्कान की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजीटिव, छिड़ेगी जंग बच्चा प्रेमी साहिल का या सौरभ का

Waqf को लेकर CM उमर पर बरसीं महबूबा, बोलीं शर्म की बात है कि...

सभी देखें

नवीनतम

ब्रह्माकुमारी संस्थान की मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी का निधन

मुद्रा लोन के 10 साल, लाभार्थियों से क्या बोले पीएम मोदी?

सेंसेक्स में 1200 से ज्यादा अंकों का उछाल, क्या है निफ्टी का हाल?

LIVE: पीएम मोदी ने 'मुद्रा योजना' के लाभार्थियों से बातचीत की, 10 साल में बांटे 32 लाख करोड़ के लोन

जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर धमाका

अगला लेख