Biodata Maker

गर्मी के मौसम में दिल्ली पानी पानी, AAP ने इस तरह साधा भाजपा पर निशाना

100 से ज्यादा उड़ाने लेट, दीवार ढहने से 4 की मौत, IMD ने दिल्ली के लिए जारी किया रेड अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 2 मई 2025 (12:46 IST)
Delhi rain news in hindi : गर्मी के मौसम में शुक्रवार तड़के अचानक हुई बारिश राजधानी दिल्ली पानी पानी हो गई। भारी बारिश के कारण जलभराव और यातायात बाधित होने पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा नीत दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। ALSO READ: भारी बारिश से दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कों पर भरा पानी, उड़ानों पर पड़ा असर
 
विपक्ष की नेता आतिशी और आप की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सड़कों पर पानी भरने की तस्वीरें और वीडियो साझा किए।
 
आतिशी ने धौला कुआं और आईटीओ में जलभराव के वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'क्या दिल्ली के लोगों को चार इंजन वाली भाजपा सरकार से यही उम्मीद थी?'  यहां चार इंजन वाली भाजपा सरकार का मतलब केंद्र और दिल्ली में भाजपा की सरकारों, नगर निगम में पार्टी के शासन और स्थानीय भाजपा सांसदों से है।
 
आप नेता ने कहा कि आईटीओ स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर जलभराव सरकार की विफलता का प्रतीक है। पहले भाजपा बिजली, पानी और सीवर में विफल रही। अब यह जलभराव रोकने में भी विफल हो रही है।
<

Water logging in Mundka after the first summer rains#4_इंजन_की_भाजपा_सरकार https://t.co/22uDJHfSTz

— Atishi (@AtishiAAP) May 2, 2025 >
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की चार इंजन वाली सरकार की हकीकत उजागर हो गई है। उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, 'पहली और सामान्य बारिश में ही सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। बहानेबाजी नहीं चलेगी, नारे काम नहीं आएंगे, भाजपा को काम करके परिणाम दिखाना चाहिए।'
 
 
दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शुक्रवार को मिंटो ब्रिज क्षेत्र का दौरा किया और अपने निरीक्षण का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि बेमौसम भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव देखा गया। मिंटो ब्रिज पर सभी चार पंप काम कर रहे हैं। फटे हुए एक पाइप की पहचान कर ली गई है और उसकी मरम्मत की जाएगी।
 
वर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (PWD), दिल्ली नगर निगम (MCD), दिल्ली जल बोर्ड (DJB), नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग (IFC) द्वारा नालों की सफाई का काम किया जा रहा है।
 
दिल्ली में सुबह गरज के साथ भारी बारिश होने एवं तेज हवा चलने के कारण यहां हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन बाधित हो गया और तीन उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया, जबकि 100 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी हो गई। नजफगढ़ के खरकरी नहर इलाके में एक मकान के ढह जाने से तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

रील का नशा शादाब जकाती पर पड़ा भारी, बच्ची को लेकर बनाई रील के चक्कर में लेनी पड़ी जमानत

CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM शिवकुमार के बीच चले 'शब्द' बाण, karnataka में फिर गर्माई सियासत

अयोध्या में आराध्य और शिखर के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, राम भक्त मोदी और योगी सरकार के विकास कार्यों का कर रहे बखान

लखनऊ में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी, 32000 प्रतिभागी हुए शामिल, दिखा गर्ल्स पॉवर

रूस और यूक्रेन युद्ध के अंत की ट्रम्प की 28 सूत्रीय योजना

अगला लेख