महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, पुणे-बेंगलुरु हाइवे पानी में डूबा, मृतक संख्या बढ़कर 136

Webdunia
शनिवार, 24 जुलाई 2021 (15:19 IST)
मुख्य बिंदु
पुणे। महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से तटीय कोंकण क्षेत्र में रत्नागिरी जिले में रायगढ़ और पश्चिमी महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इसके अलावा सतारा जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश कहर बरपा रही है। बारिश जनित घटनाओं और शवों की बरामदगी के बाद मृतकों की संख्या शनिवार को बढ़कर 136 हो गई। 59 लोग अभी भी लापता है।
 
राज्य में पिछले दो दिनों के दौरान अत्यधिक बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुई जिनमें 136 लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ी। पूरे राज्य में आज भी भारी बारिश हो रही है। इसके बावजूद केवल पुणे मंडल के 84,452 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
 
सांगली जिले के तंदुलवाड़ी और कानेगांव गांव वर्ना नदी के उफान के कारण जलमग्न हो गए हैं। भारी बारिश की वजह से पुणे बेंगलुरु हाईवे पानी में डूब गया। इस वजह से यहां यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
 
 
महाराष्ट्र के सतारा जिले में अंबेघर गांव में हुए भूस्खलन वाली जगह से शनिवार को 5 शव बरामद किए गए। भूस्खलन में कम से कम 16 लोगों के फंसे होने की आशंका हैं। स्थानीय पुलिस, निवासी और एनडीआरएफ द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
 
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सतारा के लिए एक नया ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है जिसमें अगले 24 घंटों में इस पश्चिमी महाराष्ट्र जिले के पहाड़ी ‘घाट’ क्षेत्रों में ‘अत्यधिक भारी वर्षा’ की भविष्यवाणी की गई है। इस इलाके में भूस्खलन के कारण लगभग 30 लोग लापता हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

नदी उत्सव कार्यक्रम में नदियों की निर्मलता और स्वच्छता का लिया गया संकल्प

Maharashtra : भाषा विवाद के बीच फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, हर साल 3 अक्‍टूबर को मनाएंगे मराठी दिवस

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस को राहत, हाईकोर्ट ने खारिज की यह याचिका

सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी ने लगवा दी अपनी तस्वीर, बीजेपी ने कर दिया कबाड़ा

भाषा विवाद पर CM फडणवीस की दो टूक, गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

अगला लेख