फिर बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने मचाई इन राज्यों में तबाही

Webdunia
गुरुवार, 3 मई 2018 (09:21 IST)
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में बुधवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। राजस्थान, उत्तरप्रदेश और दिल्ली के कई इलाकों ने बारिश और आंधी ने तबाही मचाई। वर्षाजनित हादसों में लगभग 60 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।  
 
राजस्थान में बारिश से तबाही : राजस्थान में तेज अंधड़ के कारण 15 लोगों की मौत हो गई तथा तीस से ज्यादा लोग घायल हो गए। बुधवार शाम को आए तेज अंधड़ के कारण कई मकान, शेड तथा पेड़ धराशाही हो गए तथा वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। धौलपुर, भरतपुर, अलवर, करौली में तूफान का ज्यादा असर रहा जहां बिजली के पोल तथा पेड़ गिर गए। कई मकान धराशाही हो गए तथा कई मकानों के दरवाजे टूट कर गिर गए और दुकानों के शाईन बोर्ड तक सड़कों पर आ गए।
 
यूपी का हाल भी बेहाल : आंधी तूफान और बारिश की वजह से उत्तरप्रदेश में 45 लोग मारे गए। अचानक बदले मौसम से एक बार फिर आगरा के ताजमहल को नुकसान पहुंचा। यहां रॉयल गेट के ऊपर लगा एक पिलर गिर गया। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भी आंधी के आसार बने रहेंगे। विभाग ने आंधी-तूफान के साथ बारिश की भी संभावना जताई है।
 
दिल्ली में लोगों को गर्मी से राहत : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम धूल भरी आंधी चलने के बाद भारी बारिश हुई, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश के कारण शहर के विभिन्न भागों में जाम भी लग गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बारिश होने की संभावना के साथ आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। 
 
इन राज्यों में भी बारिश का असर : आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और पंजाब में भी बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया। इन राज्यों में भी जनजीवन पर बुरा असर पड़ा। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : 7.3 तीव्रता के भूकंप से थर्राया अलास्का आइलैंड, सुनामी की चेतावनी

पहलगाम हमले का बदला चाहते हैं ओवैसी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

अगला लेख