मुंबई में तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी, यातायात प्रभावित

Webdunia
शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 (12:11 IST)
Mumbai rain : मुंबई और उसके उपनगरों में शुक्रवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है, जिसके कारण कुछ स्थानों पर जलजमाव होने से यातायात प्रभावित हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे में यहां हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

ALSO READ: Delhi Flood : पानी में डूबे ITO, राजघाट, केजरीवाल ने मांगी सेना की मदद
महानगर में तड़के से ही मध्यम से भारी बारिश हो रही है। पिछले एक सप्ताह से यहां हल्की बारिश हो रही थी। उपनगर की तुलना में शहर में बारिश की तीव्रता अधिक है। इस वजह से शहर के कुछ हिस्सों में जलजमाव होने से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई।
 
मुंबई यातायात पुलिस ने ट्वीट कर कहा, जलजमाव के कारण अंधेरी सबवे को बंद कर दिया गया है और यातायात को विले पार्ले पुल तथा कैप्टन गोर मार्ग एसवी रोड की ओर मोड़ दिया गया है।
 
 
रेलवे के अधिकारियों ने दावा किया कि उपनगर में ट्रेन निर्धारित समय पर संचालित हो रही हैं, जबकि यात्रियों ने सेवाओं में 15 मिनट के विलंब की शिकायत की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सूर्या, क्या शानदार कैच, टीम इंडिया के T20 World Cup चैंपियन बनने पर क्या बोले राहुल गांधी

T20 World Cup 2024 : विराट कोहली ने लिया संन्यास, भावुक हुए फैन्स

17 साल बाद भारत बना फिर बना T20I का शहंशाह, हार के मुंह से जीत छीनी दक्षिण अफ्रीका से

हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई, PM मोदी ने Video संदेश में दी बधाई

NEET UG Exam पेपर लीक मामले में CBI की गुजरात में छापेमारी, झारखंड में पत्रकार गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

MP : विवाद के बाद सरपंच ने की गोलीबारी, महिला की मौत, 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

केदारनाथ धाम में हिमस्खलन, वायरल हुआ वीडियो

सोमवार से लागू होंगे 3 नए कानून, क्या होगा असर

संसद में फिर हंगामे के आसार, NEET समेत इन मुद्दों पर हो सकती है जोरदार बहस

4 महीने बाद पीएम मोदी ने की मन की बात, जानिए क्या बोले...

अगला लेख
More