Weather Update: यूपी और बंगाल में हुई भारी बारिश, मानसून की वापसी का सिलसिला शुरू

Webdunia
बुधवार, 6 अक्टूबर 2021 (08:16 IST)
नई दिल्ली। राजस्थान के पश्चिमी भागों पर एक विपरीत चक्रवात के बनने की संभावना के साथ राजस्थान के पश्चिमी भाग से  6 अक्टूबर तक मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इससे सटे तटीय तमिलनाडु पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस चक्रवाती परिसंचरण से तमिलनाडु और केरल होते हुए दक्षिण-पूर्व अरब सागर तक फैली हुई है, जहां एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश की तलहटी और हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश के मध्य भागों, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तराखंड, शेष पूर्वोत्तर भारत, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई। 6 अक्टूबर से मानसून की वापसी शुरू होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।
 
अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट, केरल के कुछ हिस्सों और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, सिक्किम, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और छत्तीसगढ़, रायलसीमा और उत्तरप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तर पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से तीखे सवाल कर कहा, आपका आचरण विश्वसनीय नहीं

भोपाल ड्रग्स व लव जिहाद केस में मछली परिवार के रसूख पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की सरकारी संपत्ति मुक्त

अगला लेख