Weather Alert: उत्तराखंड में हुई भारी बारिश, केरल के 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Webdunia
बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (08:39 IST)
नई दिल्ली। कम दबाव का क्षेत्र अब उत्तरप्रदेश के मध्य भागों पर बना हुआ है, जो पूर्व दिशा में आगे बढ़ेगा और धीरे-धीरे कमजोर हो सकता है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है। कम दबाव के क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ रेखा छत्तीसगढ़, ओडिशा और तटीय आंध्रप्रदेश से होते हुए तमिलनाडु के उत्तरी तट तक फैली हुई है। उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत में शुष्क और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं।
 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड और उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों, उत्तरप्रदेश के शेष हिस्सों, बिहार और पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
शेष पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्यप्रदेश के शेष हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और मध्य महाराष्ट्र और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और शेष पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। तटीय आंध्रप्रदेश, ओडिशा के तटीय भागों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ मध्यम स्थानों के साथ हल्की बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप और रायलसीमा में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी शुष्क और ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट के साथ उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत का मौसम शुष्क रहेगा।

 
केरल के 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट : केरल में लगातार हो रही भारी बारिश से बमुश्किल 2 दिनों की राहत के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के 11 जिलों में गुरुवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम, पथनमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों में 20 अक्टूबर के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं 21 अक्टूबर के लिए कन्नूर और कासारगोड छोड़कर अन्य सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा 24 घंटों में 20 सेंटीमीटर से ज्यादा वर्षा की संभावना पर रेड अलर्ट, 6 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश की संभावना पर ऑरेंज अलर्ट और 6 से 11 सेंटीमीटर तक बारिश की संभावना पर येलो अलर्ट जारी किया जाता है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

मैं मराठी नहीं बोलता, दम है तो महाराष्ट्र से निकाल के दिखाओ, ठाकरे ब्रदर्स को इस एक्‍टर ने दी चुनौती

बिहार में बच्चों की लड़ाई के बाद हुई गोलीबारी में 2 बड़ों की मौत

LIVE: देशभर में मानसूनी बारिश का हाल, दिल्ली वालों को बादलों ने दी राहत

BRICS सम्मेलन में मोदी का वैश्विक सहयोग एवं बहुध्रुवीय विश्व में अहम भूमिका निभाने का आह्वान

अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ से 80 से अधिक लोगों की मौत

अगला लेख