Weather Update: हिमाचल में भारी बारिश से मची तबाही, जम्मू कश्मीर में हिमपात

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच करीब 3 दिन से जारी भारी बारिश और बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 1 मार्च 2025 (09:43 IST)
Weather Update: हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच करीब 3 दिन से जारी भारी बारिश और बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बारिश-बर्फबारी और भूस्खलन के चलते प्रदेश में 5 नेशनल हाईवे समेत 583 सड़कें बंद हैं। हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच करीब 3 दिन से जारी भारी बारिश और बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।ALSO READ: Weather Update : हिमाचल के कई हिस्सों में भारी हिमपात और बारिश का अलर्ट
 
लगातार जारी बारिश-बर्फबारी के कारण शुक्रवार को चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी के करसोग उपमंडल, शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल और किन्नौर जिले के शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। पांगी उपमंडल में 1 मार्च को भी सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। एसडीएम पांगी रमन घरसंगी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं, वहीं 4 जगह हिमस्खलन होने की सूचना है।
 
भारी बारिश से कुल्लू व कांगड़ा जिले में व्यापक नुकसान हुआ है। शिमला में शुक्रवार सुबह भारी बारिश के साथ अंधड़ चला। बर्फबारी से ऊपरी शिमला के कई रूटों पर आवाजाही बंद है। प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और भूस्खलन के चलते सैकड़ों सड़कें प्रभावित हैं।ALSO READ: Weather Update : कहीं बारिश, कहीं गर्मी, जानिए कैसा है देश का मौसम
 
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भारी बारिश की वजह से रात करीब 1 बजे लैंड स्लाइड हुआ। घरों में मलबा भर गया है। नाले में गाड़ियां बहने लगी है। हिमाचल के मंडी जिले से भी तबाही की तस्वीरें सामने आई हैं। हिमाचल प्रदेश के मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
 
गर्मी के प्रवेश के बाद दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में हल्की बारिश (light rain) के बाद मौसम खुशनुमा बना हुआ है जबकि हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। शनिवार, 1 मार्च को हरियाणा, उत्तराखंड और पंजाब में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट (Orange alert) जारी किया गया है।ALSO READ: पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली से राजस्थान तक कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
 
हल्की बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हुआ : पारे में वृद्धि के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के बाद मौसम खुशनुमा बना हुआ है। दिन में खिली धूप लोगों को राहत दे रही है। हालांकि हिमाचल से लेकर जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई सड़कें बंद कर दी गई हैं। पंजाब और हरियाणा में भी हल्की बारिश का अनुमान है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिकदिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक लोगों को 1 मार्च को तेज तूफान के साथ तेज बारिश का सामना भी करना पड़ सकता है, इस वजह से अधिकतम पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी।
 
कश्मीर में हिमपात :  कश्मीर में रातभर हुए हिमपात के कारण शुक्रवार को रेल, हवाई और सड़क ट्रैफिक प्रभावित हुआ। अधिकांश हिस्से बर्फ से ढंक गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आईं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिन में मौसम में सुधार होगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कन्हैया कुमार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, जानिए क्‍या है मामला

आंध्रप्रदेश में पटाखा बनाने वाली यूनिट में विस्फोट से 8 की मौत, 6 घायल

आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, पार्टी में वापस लेने की अपील, बोले- अब नहीं करूंगा कोई गलती

बंगाल में बांग्लादेश जैसे हालात, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, घरों पर फेंके बम, पलायन को मजबूर 400 लोग

अमेरिका ने टैरिफ से दी राहत, चीन की तुलना में भारत को 20 फीसदी सस्ता पड़ेगा निर्यात

सभी देखें

नवीनतम

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया माफ, एक और मौका देने का ऐलान, क्या बनाएंगी उत्तराधिकारी

Waqf : PM मोदी ने केरल के मुनंबम मुद्दे को सुलझाया, नेताओं ने किया था नजरअंदाज

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, उज्जैन, विदिशा सहित इन जिलों के कलेक्टर बदले

मुर्शिदाबाद हिंसा पर कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक की मांग, BJP ने किया 400 हिन्दुओं के पलायन का दावा

AI से 32 करोड़ लोगों का भविष्य जुड़ा, वोट देने से बदलेगा शिक्षा का सिस्टम, स्टेट प्रेस क्लब के पत्रकारिता महोत्सव में बोले मनीष सिसोदिया

अगला लेख