Weather Update: मौसम का मिजाज, असम में तेज बारिश से सड़कें लबालब, कई राज्यों में गर्मी की तपन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 (14:32 IST)
Weather Update: इन दिनों भारत में मौसम के अलग-अलग मिजाज दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ ओडिशा समेत अन्य कई राज्य तेज गर्मी से झुलस रहे हैं, वहीं असम के गुवाहाटी में मंगलवार की सुबह हुई तेज बारिश हुई। शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया, जिससे लोगों को  ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। 
 
गुवाहाटी में तेज बारिश : गुवाहाटी में मंगलवार की सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया, जिससे लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। शहर में 2-3 घंटे तक हुई लगातार बारिश के कारण शहर की प्रमुख सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। चिड़ियाघर रोड, आरजी बरुआ रोड, जीएस रोड, नबीन नगर, अनिल नगर, गुवाहाटी क्लब, लाचित नगर, चांदमारी, पंजबारी, जोराबाट आदि इलाकों में जलभराव होने की सूचना मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक असम के अलग-अलग स्थानों पर बादलों की गरज के साथ बारिश होने और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।
 
दिल्ली में कैसा है मौसम : राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह गर्मी के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के  अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 5.3 डिग्री कम है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता  का स्तर 59 प्रतिशत रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने तथा अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
 
राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी : दूसरी ओर, मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक आने वाले तीन-चार दिनों में राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो से चार डिग्री ऊपर रह सकता है। मौसम केंद्र के अनुसार, बीते चौबीस घंटे मे राज्य में कुछ जगहों पर लू दर्ज की गई। उसने बताया कि इस अ‍वधि में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चूरू में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा है।
 
विदर्भ में सबसे ज्यादा तापमान : महाराष्ट्र के विदर्भ में 21 अप्रैल को सबसे ज्यादा 45.6 डिग्री तापमान विदर्भ के चंदनपुर में दर्ज किया गया। इसके बाद ओडिशा के झारसूगुड़ा में में 45.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के सीधी में 44.6 डिग्री, छत्तीसगढ़ के रायपुर में 43.7 डिग्री, यूपी के फुरसतगंज में 43.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

कोरोना की स्पीड से दहशत, इस साल 65 मौतें, 6000 के पार हुए केस, 24 घंटे में 6 मौतें

डिलीवरी के बाद इंदौर में Corona positive महिला की मौत, ये दूसरी मौत, अब तक मिले 38 मरीज

मणिपुर में बिगड़े हालात, सिर पर डाला पेट्रोल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, कर्फ्यू

सोनम के लिए सड़कों पर सहेलियां, मां-बाप ने बेटी की तस्वीर उलटी लटकाई, कहा जिंदा है सोनम

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई, जानिए कौन हैं उनकी होने वाली बहू

Bihar Assembly Elections : चिराग पासवान का ऐलान, लडूंगा विधानसभा चुनाव, जनता तय करेगी सीट

Gurjar Mahapanchayat : राजस्थान में फिर सुलगी आरक्षण की आग, महापंचायत के बाद लोगों ने रोकी ट्रेन, क्या थीं मांगें

Monsoon Update : क्या अगले 7 दिनों में देश के मौसम में होने वाला बड़ा बदलाव, IMD का अपडेट

manipur violence : CBI ने मेइती संगठन अरामबाई तेंगगोल के सदस्य हवाई अड्डे से किया गिरफ्तार

अगला लेख