कश्मीर से हिमाचल तक पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, कई पेड़ उखड़े, लगा जाम

Webdunia
गुरुवार, 7 नवंबर 2019 (11:06 IST)
हिमाचल प्रदेश में मौसम तेजी से बदल गया है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी शुरू हो गई है।  मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग की वादियां बर्फ की सफेद चादर से गुलजार हो रही हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी  से ठंड तो बढ़ी ही है, साथ ही रास्तों पर जमा बर्फ ने मुसाफिरों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।

खबरों के मुताबिक, कश्मीर में बर्फबारी से मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग की वादियां बर्फ की सफेद चादर से  गुलजार हो रही हैं। गुलमर्ग में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ बिखरी हुई है। पहाड़ों की चोटियां पूरी तरह बर्फ से ढंकी  हुई हैं। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए सैलानी गुलमर्ग पहुंच रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से ठंड तो बढ़ी ही है, साथ ही रास्तों पर जमा बर्फ ने मुसाफिरों  की मुश्किलों को बढ़ा दिया है, कुल्लू में जोरदार बर्फबारी के बाद मनाली लेह हाईवे पर कई गाड़ियां फंस गईं,  बर्फबारी में गाड़ियों के फंसने की वजह से घंटों तक हाईवे जाम रहा। श्रीनगर में भारी बर्फबारी के चलते कई पेड़  उखड़ गए हैं।

जम्मू क्षेत्र में पुंछ और राजौरी जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाले मुगल रोड को ऊंचाई  वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के बाद वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है, हालांकि लगभग 300  किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग पर दोनों ओर से हल्के मोटर वाहनों की आवाजाही जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख