हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को लेंगे मुख्‍यमंत्री पद की शपथ

Webdunia
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019 (00:30 IST)
रांची। झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) 29 दिसंबर को दोहपर 2 बजे यहां मोरहाबादी मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सोरेन (Governor Draupadi Murmu) को एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। आधिकारिक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।

प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने आज झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उनके आवास पर आज शाम पौने 5 बजे उनसे मुलाकात की तथा उन्हें राज्य के आगामी मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि तिवारी ने आज शाम लगभग पौने 5 बजे मनोनीत मुख्यमंत्री के कांके रोड स्थित आवास पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण दिया। हेमंत को दिए आमंत्रण के अनुसार, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू हेमन्त सोरेन को 29 दिसंबर 2019 को अपराह्न 2 बजे स्थानीय मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी।

इससे पहले झारखंड विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन के नेता सोरेन ने अपने सहयोगी दलों कांग्रेस और राजद के नेताओं और विधायकों के साथ 24 दिसंबर की रात्रि राज्यपाल से मुलाकात कर 50 विधायकों के समर्थन से राज्य में अपनी सरकार के गठन का दावा पेश किया था।

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उनके दावे के अध्ययन के बाद 25 दिसंबर को उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री मनोनीत किया था और पद की शपथ के लिए आमंत्रित करने की अधिसूचना जारी की थी। राज्य में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच 5 चरणों में सभी 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुए थे और 23 दिसंबर को मतों की गिनती की गई थी।

इन चुनावों में सत्तारुढ़ भाजपा को जहां सिर्फ 25 सीटें मिलीं, वहीं गठबंधन को कुल 47 सीटें मिलीं, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा को 30, कांग्रेस को 16 और राजद को एक सीट हासिल हुई। इसके अलावा भाजपा की सहयोगी रही सुदेश महतो की आजसू को 2 सीटें मिलीं, जबकि बाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा को 3 सीटें और अन्य को 4 सीटें प्राप्त हुईं।

विपक्षी गठबंधन को 3 विधायकों वाली बाबूलाल मरांडी की झाविमो ने भी बिना शर्त सरकार से बाहर रहते हुए समर्थन देने की घोषणा की है। इस बीच बुधवार को सोरेन ने दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात की तथा उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्‍यौता दिया। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से राज्य में सरकार के गठन और आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया।

दिल्ली से लौटकर आज हेमंत सोरेन ने चारा घोटाले में सजायाफ्ता तथा न्यायिक हिरासत में स्थानीय रिम्स अस्पताल में इलाज करा रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात की और समझा जाता है कि उन्होंने लालू से भी सरकार के गठन पर चर्चा की और उन्हें भी शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख