लड़कियां जल्दी जवान हो रही हैं, सहमति से Sex की आयु घटाएं

Webdunia
शनिवार, 1 जुलाई 2023 (16:07 IST)
Sex with consent: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय (Madhya Pradesh High Court) की ग्वालियर पीठ ने केंद्र सरकार से महिलाओं की सहमति से संबंध (Sex) बनाने की आयु घटाकर 16 साल करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि वर्तमान 18 साल की उम्र ने समाज के ताने-बाने को बिगाड़ दिया है, क्योंकि किशोरवय लड़कों के साथ अन्याय हो रहा है।
 
अदालत का अनुरोध 27 जून को एक आदेश के माध्यम से आया जिसमें एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी को रद्द कर दिया गया है जिस पर 2020 में एक नाबालिग लड़की से कई बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने का आरोप था।
 
लड़कियां जल्दी जवान हो रहीं : न्यायाधीश ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया जागरूकता और आसानी से 'सुलभ इंटरनेट संपर्क' के कारण कम उम्र में ही 14 वर्ष की आयु के करीब हर किशोर या किशोरी यौवन प्राप्त कर रहे हैं। अदालत ने कहा कि लड़के और लड़कियां जल्दी युवावस्था के कारण एक-दूसरे के प्रति आकर्षित हो जाते हैं जिसके परिणामस्वरूप 'सहमति से शारीरिक संबंध' बनते हैं।
 
न्यायमूर्ति दीपक कुमार अग्रवाल ने आदेश में कहा कि मैं भारत सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह अभियोजन पक्ष (महिला शिकायतकर्ता) की आयु को (आईपीसी) संशोधनों के पहले की तरह की तरह 18 से घटाकर 16 वर्ष करने पर विचार करे ताकि अन्याय का निवारण किया जा सके। अदालत ने कहा कि लड़कियों के लिए सहमति से संबंध बनाने की उम्र 18 वर्ष करने से समाज का ताना-बाना बिगड़ गया है।
 
यौन उत्पीड़न का वीडियो बनाया : अभियोजन पक्ष के अनुसार शिकायतकर्ता 2020 में नाबालिग थी और याचिकाकर्ता से कोचिंग कक्षाएं लेती थीं। उसने आरोप लगाया कि याचिकाकर्ता ने एक बार उसे नशीला पेय दिया, उससे बलात्कार किया और यौन उत्पीड़न का वीडियो बनाया। शिकायत के मुताबिक व्यक्ति ने वीडियो क्लिप के जरिए उसे ब्लैकमेल करते हुए कई बार उससे बलात्कार किया।
 
अदालत ने कहा कि बाद में नाबालिग ने दूर के एक रिश्तेदार के साथ भी शारीरिक संबंध बनाए। न्यायाधीश ने कहा कि यह अदालत, उस आयु वर्ग के एक किशोर के शारीरिक और मानसिक विकास को देखते हुए इसे तर्कसंगत मानेगी कि ऐसा व्यक्ति अपनी भलाई के संबंध में सचेत निर्णय लेने में सक्षम है।
 
आदेश में कहा गया कि आमतौर पर किशोरावस्था के लड़के-लड़कियां दोस्ती करते हैं और उसके बाद आकर्षण के कारण शारीरिक संबंध बनाते हैं। अदालत के आदेश में कहा गया है कि इन मामलों में पुरुष बिलकुल भी अपराधी नहीं हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

Excise Scam : CM केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट ने CBI से मांगा जवाब, अ‍ब इस तारीख को होगी मामले की अगली सुनवाई

मध्यप्रदेश में बनेगा दिल्ली की तरह एयर कार्गो हब :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हाथरस हादसे के पीड़ितों के परिजनों से मिले राहुल गांधी, सरकार से की यह मांग

अमृतपाल सिंह आज लेगा सांसद के रूप में शपथ, दिल्ली ले जाएगी पुलिस

ब्रिटेन में 14 साल बाद लेबर पार्टी की सत्ता में वापसी, सुनक ने स्वीकार की हार

अगला लेख
More