कमलनाथ ने सत्ता में रहते हुए मोदी सरकार की योजनाओं को लागू करने से रोका, शहडोल में बोले CM शिवराज

विकास सिंह
शनिवार, 1 जुलाई 2023 (16:04 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के शहडोल से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में सिकल सेल एनीमिया मिशन की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिल सेल के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बनाए गए पोर्टल को लॉन्च किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े तीन करोड़ आयुष्मान कार्ड के वितरण की शुरुआत की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश में भी एक करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दूसरी सरकार सिर्फ एक परिवार का गुणगान करती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जबलपुर में रानी दुर्गावती का भव्य स्मारक बनाया जाएगा। प्रदेश में भाजपा सरकार ने आदिवासी महापुरुषों का सम्मान किया है।

प्रदेश में भाजपा सरकार में अब प्रदेश के 83 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। वहीं प्रदेश में 38 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाए जा रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की योजनाओं को लागू करने का काम किया है। प्रदेश में प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से विकास की गंगा बह रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पहले भारत का सम्मान नहीं था लेकिन जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए है तब से सारी दुनिया भारत की जय बोल रही है।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

Ballistic Missiles : ओडिशा में पृथ्वी-II और अग्नि-1 मिसाइलों का सफल परीक्षण, जानिए घातक मिसाइलों की खूबियां

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित

अगला लेख