International Yoga Day : PM मोदी के संबोधन की खास बातें

Webdunia
सोमवार, 21 जून 2021 (08:20 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जब पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोविड-19 का मुकाबला कर रहा है, तो योग उम्मीद की एक किरण बना हुआ है।

ALSO READ:  7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन
 
संबोधन की खास बातें- प्रधानमंत्री ने कहा कि जब कोरोना के अदृश्य वायरस ने दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश साधनों से, सामर्थ्य से और मानसिक अवस्था से इसके लिए तैयार नहीं था। हम सभी ने देखा है कि ऐसे कठिन समय में योग आत्मबल का एक बड़ा माध्यम बना। उन्होंने कहा कि 2 वर्ष से दुनियाभर के देशों और भारत में भले ही बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ हो लेकिन योग दिवस के प्रति उत्साह कम नहीं हुआ है। इस मुश्किल समय में, इतनी परेशानी में लोग इसे भूल सकते थे, इसकी उपेक्षा कर सकते थे। लेकिन इसके विपरीत लोगों में योग का उत्साह बढ़ा है, योग से प्रेम बढ़ा है।

ALSO READ: विश्व योग दिवस 2021: योग का इतिहास, परम्परा और विशेष आलेख....
 
मोदी ने कहा कि योग हमें तनाव से शक्ति का और नकारात्मकता से रचनात्मकता का रास्ता दिखाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि योग जनता के स्वास्थ्य की देखभाल में निवारक एवं प्रेरक भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने कहा कि जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, तो उसके पीछे यही भावना थी कि यह योग विज्ञान पूरे विश्व के लिए सुलभ हो। आज इस दिशा में भारत ने संयुक्त राष्ट्र, विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

ALSO READ: 21 june world yoga day: बुरी आदतों को छोड़ने का आसान तरीका
 
प्रधानमंत्री ने इस मौके पर योग संबंधी एक ऐप शुरू करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब विश्व को 'एम-योग' ऐप की शक्ति मिलने जा रही है। इस ऐप पर योग संबंधी सामान्य नियमों के आधार पर योग प्रशिक्षण के कई वीडियो दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Farmers Protest : क्या बातचीत से मान जाएंगे किसान नेता, 14 फरवरी को केंद्र सरकार का निमंत्रण

Maha Kumbh Mela 2025 : प्रयागराज महाकुंभ में आग, LPG सिलेंडरों में विस्फोट, 18 शिविर खाक, 1 घंटे में पाया गया काबू

Rahul Gandhi को नहीं पता कि इंदिरा और नेहरू ने संविधान के साथ कैसे छेड़छाड़ की : जेपी नड्डा

हमास से फिर नाराज हुए नेतन्याहू, बताया कब तक प्रभावी नहीं होगा सीजफायर?

पीएम मोदी ने सुनाई हाथी बंधु की कहानी, बताया किस तरह गांव वालों को मिला हाथियों से छुटकारा?

सभी देखें

नवीनतम

Digital Registry: मध्‍यप्रदेश में संकट बना संपदा 2.0 सॉफ्टवेअर, दिक्‍कत दे रही जियो टैगिंग, अधिकारी बोले, हेल्‍पडेस्‍क पर जाएं

LIVE: डोनाल्‍ड ट्रंप की ताजपोशी आज, 25 हजार सिक्योरिटी तैनात, हर जगह CCTV

रामदेव और बालकृष्ण के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, बाबा पर क्यों आया यह संकट

दुनियाभर में अरबपतियों की संपत्ति 3 गुना तेजी से बढ़ी, 1 दशक के भीतर होंगे कम से कम 5 खरबपति

ओवरथिंकिंग से आजादी के लिए संवाद जरूरी: डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी

अगला लेख