पेट्रोल-डीजल पर फिर महंगाई की मार, 8 दिन में 7 बार बढ़े दाम, दिल्ली में पेट्रोल 100 रुपए पार

Webdunia
मंगलवार, 29 मार्च 2022 (07:32 IST)
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। 8 दिन में 7 बार दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा हुआ है। पेट्रोल 80 पैसे और डीजल 70 पैसे महंगा हुआ है। इसी के साथ दिल्ली में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया। वहीं डीजल की कीमत 91.47 रुपए प्रति लीटर हो गई।
 
देश में पिछले 8 दिनों में पेट्रोल 4.90 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। दिल्ली में आज पेट्रोल 100.21 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल के दाम में 85 पैसे और डीजल के दाम में 75 पैसे बढ़े हैं। यहां पेट्रोल और डीजल क्रमश: 115.04 रुपए और 99.25 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। 
 
 
महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए पार हो गई। देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्‍ट्र के परभणी में है।
 
उल्लेखनीय है कि पेट्रोल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव करती है। टैक्स की दरों में अंतर और माल ढुलाई की लागत की वजह से देश में हर स्थान पर पेट्रोल डीजल के दाम अलग अलग होते हैं।
 
कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम : तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर SMS भेजकर पेट्रोल डीजल की कीमत पता कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बिहार को 48520 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी, पुंछ जाएंगे अमित शाह

5 छोटी अमेरिकी कंपनियों ने हिला दिए ट्रंप के टैरिफ

भाजपा विधायक ने वायरल वीडियो को बताया फर्जी, नहीं किया सशस्त्र बलों का अपमान

सेना प्रमुख आसिम मुनीर बोले- पाकिस्तान जल मुद्दे पर कभी समझौता नहीं करेगा

आतंकी हाफिज सईद के संगठन PMML ने पाकिस्तान में की कई रैलियां

अगला लेख