असम CM हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला, पाकिस्तान के हित में काम करने का आरोप

हिमंता बिसवा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई को असम के लिए बताया कलंक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 29 जुलाई 2025 (14:22 IST)
Himanta Biswa Sarma on Gaurav Gogoi : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को दावा किया कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का संसद में दिया गया भाषण इस बात को पूरी तरह साबित करता है कि वह पाकिस्तान के हित में काम करते हैं। मुख्यमंत्री शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि गोगोई की पत्नी और दोनों बच्चों के पास विदेशी नागरिकता है, जिससे वह किसी भी समय भारत छोड़ सकते हैं।
 
मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, 'जोरहाट से हमारे सांसद ने संसद में जो भाषण कल दिया, उसने यह संदेह से परे साबित कर दिया कि वह पाकिस्तान की ओर से बोलते हैं। उनका गुप्त दौरा और पाकिस्तानी प्रतिष्ठान से निकट संबंध बहुत कुछ बयां करते हैं। वह असम के लिए कलंक हैं और गर्वित भारतीयों के आत्मसम्मान के साथ विश्वासघात है।
 
 
गोगोई ने सरकार की कथित चुप्पी पर भी सवाल उठाए थे, विशेष रूप से आंतरिक सुरक्षा में चूक और पहलगाम हमले की पृष्ठभूमि को लेकर, जिसमें आतंकवादियों ने 26 लोगों को मार डाला था।
 
मुख्यमंत्री शर्मा बीते कुछ महीनों से गोगोई पर लगातार हमलावर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि गोगोई की पत्नी एलिज़ाबेथ कोलबर्न का पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख